{"_id":"63f4df17c80ac3227f0a273a","slug":"saraf-chased-away-masked-miscreants-by-making-noise-four-robbers-tried-to-rob-in-ghaziabad-2023-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: सराफ ने शोर मचाकर नकाबपोश बदमाशों को भगाया, दिनदहाड़े चार लूटेरों ने किया लूट का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: सराफ ने शोर मचाकर नकाबपोश बदमाशों को भगाया, दिनदहाड़े चार लूटेरों ने किया लूट का प्रयास
Tue, 21 Feb 2023 08:41 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 21 Feb 2023 08:41 PM IST
सार
पूरी घटना घटनास्थल के पास एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसमें चारों बदमाश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
दिनदहाड़े चार नकाबपोश बदमाशों ने सराफ की दुकान में घुसकर किया लूट का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के संजयनगर सेक्टर-23 के जागृति विहार में दिनदहाड़े चार नकाबपोश हथियार बंद बदमाशों ने अजय वर्मा की मां भवानी ज्वेलर्स में लूट का प्रयास किया। घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजकर 35 मिनट की है। जब अजय दुकान के बाहर चबूतरे पर खड़े थे। बदमाशों ने धक्का देकर उन्हें दुकान में ले जाने का प्रयास किया लेकिन अजय रेलिंग से कूदकर बाहर आ गए और शोर मचा। जैसे ही आसपास के लोग आए तो बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अजय वर्मा ने बताया कि वह संजयनगर के जे-ब्लॉक में रहते हैं। मंगलवार शाम वह जब दुकान के बाहर खड़े थे। इसी दौरान संजयनगर टी-प्वाइंट की ओर से चार बदमाश आए और लूट का प्रयास किया। एक बदमाश दुकान के अंदर भी घुस गया। लेकिन शोर मचाने पर चारों बदमाशों गुलधर रेलवे क्रासिंग की ओर फरार हो गए। पूरी घटना घटनास्थल के पास एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसमें चारों बदमाश नजर आ रहे हैं। लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसीपी कविनगर और मधुबन बापूधाम पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
व्यापारियों ने एक घंटे बंद रखा बाजार
पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटना के बाद व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। मौके पर व्यापारियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। व्यापारियों ने करीब एक घंटे बाद बाजार खुला। संजयनगर सेक्टर-23 व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गोयल ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस ने 24 घंटे में घटना का खुलासा नहीं किया तो व्यापारी चक्का जाम करेंगे।
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई है। दुकान मालिक से जानकारी की जा रही है। हाल में उनके दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में पूछताछ की गई है। सर्विलांस टीम लगा दी गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।