{"_id":"57dd9b7b4f1c1bb220d476f7","slug":"sanitation-campaign-2-will-start-by-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ स्वच्छता अभियान 2 अक्तूबर तक चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ स्वच्छता अभियान 2 अक्तूबर तक चलेगा
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 18 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने शनिवार से विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। महापौर अशु वर्मा ने सुबह 10:30 बजे दीना गढ़ी में सफाई कर्मचारियों के साथ झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की। 2 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान में शहर के फ्लाईओवर के नीचे, पार्कों और कालोनियों में सफाई की जाएगी।
नगर निगम का यह अभियान शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती (2 अक्तूबर) तक चलेगा। महापौर ने बताया कि पहले दिन सभी जोन में फ्लाईओवर के नीचे सफाई की गई।
इनमें नेहरू नगर फ्लाईओवर, मोहननगर, करहेड़ा, दौलतपुरा फ्लाईओवर शामिल रहे।19 सितंबर को शहर की सभी बड़ी सरकारी बिल्डिंग इनकम टैक्स, टेलीफोन एक्सचेंज, साहिबाबाद थाना, एलआर कालेज, एयरफोर्स स्टेशन, नगर निगम जोनल कार्यालयों में सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद 21, 23, 25, 27 सितंबर को यह अभियान अलग-अलग स्थानों पर चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर से 2 अक्तूबर तक यह अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा। 2 अक्तूबर को इसका समापन किया जाएगा।
रेलवे ने नौ दिन के लिए शुरू किया स्वच्छता अभियान
रेलवे ने भी शनिवार से 9 दिन का विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे स्टेशन परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। इसके बाद असिस्टेंट ट्रैफिक मैनेजर महेश यादव के नेतृत्व में बजरिया एंट्री साइड से झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की गई।
एटीएम और रेलवे के सीनियर डिवीजनल इलेक्ट्रिक इंजीनियर समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुद हाथों में झाड़ू लेकर पूरा परिसर साफ किया। इसके बाद भूड़ साइड एंट्री प्वाइंट पर सफाई अभियान चलाया गया।
एटीएम महेश यादव ने बताया कि यह अभियान 25 सितंबर तक चलाया जाएगा। हर दिन अलग-अलग स्थानों पर सफाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में पौधारोपण भी किया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक लियाकत अली, डिप्टी स्टेशन अधीक्षक एसके मेहता, सीएचआई जितेंद्र दुबे, अमित वर्मा, सुंदरलाल, आरपीएफ के एसएसआई हरविंदर सिंह मौजूद रहे।