{"_id":"66678a4d5845ea699d01dcd4","slug":"samriddhi-xi-defeated-aarush-xi-by-two-wickets-ghaziabad-news-c-30-gbd1006-394948-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: समृद्धि इलेवन ने दो विकेट से आरूष इलेवन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: समृद्धि इलेवन ने दो विकेट से आरूष इलेवन को हराया
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर स्थित डीएस मैदान में चल रहे इंटर अकादमी अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को फाइनल मैच समृद्धि इलेवन और आरूष इलेवन के बीच खेला गया। समृद्धि इलेवन ने दो विकेट से आरूष इलेवन को हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया।
आरूष इलेवन ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। टीम 27.1 ओवर में 138 रन बनाकर आउट हो गई जिसमें आराध्य गुप्ता ने 31, शौर्य प्रताप सिंह ने 29 और दिव्यकरण सिंह ने 17 रन बनाए। विरोधी टीम से ऋषभ सैनी, अर्पित शर्मा और आर्यन जैन ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी समृद्धि इलेवन की टीम ने 29.5 ओवर में आठ विकेट खोकर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया। ऋषभ ने 24, शिवांश ने 18 और अर्पित शर्मा ने 14 रन बनाए। आरूष इलेवन से आरव खन्ना ने तीन और आरूष कसाना ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ऋषभ सैनी को दिया गया।