फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'Sambhav' Public Hearing: City residents troubled by contaminated water supply; 36 complaints registered.

संभव जनसुनवाई : गंदे पानी की सप्लाई से परेशान शहरवासी, 36 शिकायतें दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
'Sambhav' Public Hearing: City residents troubled by contaminated water supply; 36 complaints registered.

विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को ''''संभव'''' जनसुनवाई आयोजित हुई। इसमें शहर की विभिन्न नागरिक समस्याओं से जुड़ी कुल 36 शिकायतें दर्ज की गईं। जनसुनवाई के दौरान दूषित पेयजल आपूर्ति और निर्माण कार्यों से संबंधित अव्यवस्थाएं मुख्य रूप से छाई रहीं।
नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में उद्यान प्रभारी अनुज कुमार ने शिकायतें सुनीं। उन्होंने सभी शिकायतों को सूचीबद्ध कराया। संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। शहर की कई कॉलोनियों से आए लोगों ने दूषित पेयजल आपूर्ति पर कड़ा रोष व्यक्त किया। ईस्ट मॉडल टाउन की रीना गुप्ता ने नलों से गंदे पानी की गंभीर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दूषित पानी से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा है। भोपुरा से राजकुमार चंदेला, पासौंडा से आशु चौधरी, नेहरू नगर से राजू संगल ने भी शिकायतें दीं। कैलाश नगर से दीपक कुमार ने भी गंदे पानी की आपूर्ति से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


विभागवार शिकायतें
कुल 36 शिकायतों में सबसे अधिक 11 मामले निर्माण (सिविल) विभाग से संबंधित थे। जलकल विभाग, उद्यान विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की पांच-पांच शिकायतें आईं। अतिक्रमण से जुड़ी चार शिकायतें दर्ज की गईं। स्वास्थ्य विभाग की तीन शिकायतें मिलीं। लाइट, संपत्ति और टैक्स विभाग से एक-एक शिकायत प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed