{"_id":"6736648dc97c3e9e4101e81a","slug":"samajwadi-partys-slogan-is-that-the-empty-plot-is-ours-brajesh-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-510936-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पार्टी का नारा है खाली प्लाट हमारा है : ब्रजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पार्टी का नारा है खाली प्लाट हमारा है : ब्रजेश
विज्ञापन
गाजियाबाद। सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में बृहस्पतिवार को प्रचार के लिए पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, समाजवादी पार्टी का नारा है...खाली प्लाट हमारा है। पीडीए का मतलब परिवार डवलपमेंट अथाॅरिटी है।
अकबरपुर बहरामपुर में पार्टी प्रत्याशी संजीव शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम ने कहा, 2017 से पहले प्रदेश में गुंडागर्दी, अराजकता, दंगे, प्लाट और मकान पर कब्जे, बेटियों की इज्जत लूटने वाले और व्यापारियों से वसूली करने वालों की सरकार थी। पिछले लोकसभा चुनाव में इन लोगों ने झूठ बोला। माताओं-बहनों को आठ हजार रुपये देने का वादा करके गुमराह किया। चुनाव के बाद मुकर गए।
उन्होंने कहा, भाजपा के सत्ता में आने के बाद पूरे देश में सबसे अधिक छह एक्सप्रेसवे यूपी में बने हैं। आने वाले दिनों में छह और बनकर तैयार होने वाले हैं। गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार होगा। दो लाख 72 हजार किलोमीटर सड़कें बनाने का काम किया है। हमारी सरकार ने घर-घर नल से जल पहुंचाने का कार्य किया है। स्कूलों को सुधारने का काम हमारी सरकार ने किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कुंवर ब्रजेश सिंह, एमएलसी सुभाष यदुवंशी, पूर्व महापौर आशु वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
50 वर्ष की उम्र में नहीं होती है शादी
ब्रजेश पाठक ने कहा, भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता सर्वोच्च पद तक जा सकता है। अन्य किसी पार्टी में ऐसा मुमकिन नहीं है। सपा में अगला उत्तराधिकारी या तो अखिलेश यादव का बेटा होगा या फिर बेटी। अगर कांग्रेस के उत्तराधिकारी राहुल गांधी की शादी समय पर हो जाती तो उत्तराधिकारी उनके बेटा या बेटी होते। उनकी उम्र 50 साल हो चुकी है। हमारे यहां इस उम्र में शादी नहीं होती।