{"_id":"64ecfa5cecbfab7fa1049464","slug":"samajwadi-party-will-raise-the-issue-of-dixit-murder-in-the-assembly-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-1945-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: समाजवादी पार्टी विधानसभा में उठाएगी दीक्षित हत्याकांड का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: समाजवादी पार्टी विधानसभा में उठाएगी दीक्षित हत्याकांड का मुद्दा
विज्ञापन
साहिबाबाद। समाजवार्दी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को पूर्व सांसद राजराम पाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल दीक्षित के परिजनों से मिला। पूर्व सांसद ने फाइनेंसर और मोबाइल व्यापारी के पिता को मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई के बाद मुद्दे को विधानसभा में पटल पर उठाने की बात कही है। पार्टी नेताओं ने दीक्षित के भाई मंजीत से भी मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल सुबह में दीक्षित के घर पहुंचा और पिता राजकुमार व अन्य परिजनों को सांत्वना दी। पूर्व सांसद ने कहा कि पार्टी दीक्षित के साथ हुई घटना में अंत तक न्याय की लड़ाई लड़ेगी। साहिबाबाद पुलिस ने नामजद आरोपी और आयुष के परिजनों से अभी तक कोई पूछताछ नहीं की। नेताओं ने कहा कि पुलिस राजनैतिक दबाव में काम कर रही है। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाएगा। धर्मबीर डबास, जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन ने प्रशासन से बात कर परिवार को जल्द से जल्द इंसाफ दिलाने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद राजाराम पाल, राजकुमार भाटी प्रवक्ता समाजवादी पार्टी, फकीरचंद नागर प्रदेश सचिव, धर्मवीर डबास, फैसल हुसैन जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, अमन यादव जिला महासचिव, राजन कश्यप महानगर महासचिव, प्रवेश बसोया, मनोज पंडित, विशाल वर्मा,अमित बग्गा सोनू, रविंद्र डबास, ठाकुर विक्की सिंह, फिरोज चौधरी, रितेश यादव, उपेंद्र यादव, अनिल पाल, कैलाश पाल, हरेंद्र, सतीश बघेल, रामचंद्र पाल मौजूद रहे।
-