{"_id":"60cf3950ff573d67895d0392","slug":"samajwadi-party-leader-ummed-pahalwan-sent-to-judicial-custody-for-14-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाढ़ी काटने का मामला: सपा नेता उम्मेद पहलवान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाढ़ी काटने का मामला: सपा नेता उम्मेद पहलवान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
Sun, 20 Jun 2021 06:19 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 20 Jun 2021 06:19 PM IST
सार
पुलिस सोमवार को रिमांड के लिए अर्जी देगी। बता दें कि उम्मेद को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को लोक नारायण जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) के पास से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
उम्मेद पहलवान को जेल लेकर जाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोनी में बुजुर्ग के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने के मामले में भड़काऊ वीडियो वायरल करने केआरोपी उम्मेद पहलवान को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने रविवार शाम उम्मेद को कोर्ट में पेश किया था। राजनीतिक महत्वाकांक्षा और पार्टी विशेष में कद बढ़ाने केलिए वीडियो वायरल करके दंगा भड़काने की कोशिश की गई। मामले में पुलिस अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि उम्मेद पहलवान की गिरफ्तारी केबाद उससे विभिन्न बिदुंओं पर पूछताछ की गई, लेकिन पहले वह पूरी तरह से गुमराह करता रहा। सख्ती से पूछताछ करने पर उम्मेद ने कबूला की राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए उसने बुजुर्ग के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने की वीडियो को वायरल किया था। उसने यह भी कहा कि फेसबुक लाइव में उसने वही कहा था, जो बुजुर्ग ने बताया था। उम्मेद ने फिर अपने बयान को बदल दिया और कहा कि सनसनीखेज बनाने के लिए उसने फेसबुक लाइव किया और कुछ बातें जोड़ दीं, जिससे माहौल खराब हो। इससे उम्मेद को काफी फायदा होता। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने इस मामले में और भी प्लानिंग की हुई थी, जिससे दंगा भड़क जाता और उम्मेद उसमें हीरो बनता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा व नगरपालिका चुनाव पर थीं नजरें
पुलिस ने बताया कि दंगा भड़काने के बाद उम्मेद की नजरें विधानसभा और नगर पालिका के चुनाव पर थी। दंगा भड़कता तो उम्मेद उसका असली हीरो होता। वोटों के ध्रुवीकरण में उसे क्षेत्र में काफी लाभ मिलता। उसकी अच्छी पहचान बन जाती। हिंदू मुस्लिम होने पर वह चुनाव जीत सकता था।
घटना का पता चलते ही बना ली योजना
आरोपी ने घटना का पता चलने के बाद ही भड़काऊ वीडियो बनाने की योजना बना ली थी। उसका कहना था कि चुनाव में टिकट लेने और पहचान बनाने के लिए इससे अच्छा मौका और नहीं मिल सकता है। पीड़ित बुजुर्ग के साथ पांच जून को वारदात हुई थी। छह जून को शहीद नगर के पार्षद ने उन्हें बुलाकर पीड़ित की मदद के लिए कहा था। उसी समय उसने तय कर लिया कि इस वारदात को राजनैतिक रंग देना है। आरोपी ने तत्काल पीड़ित को समझा दिया कि उसे आरोपियों के नाम नहीं बताने हैं और उन्हें लेकर लोनी बार्डर थाने पहुंच गया। चूंकि उस दिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो आरोपी ने अगले दिन थाने के बाहर से फेसबुक लाइव किया।
कई अन्य लोगों पर नजर
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि अभी तक वीडियो वायरल करने के मामले में केवल उम्मेद ही आरोपी था, लेकिन अब कई और लोगों केनाम सामने आ रहे हैं। उम्मेद से पूछताछ में पुलिस को कुछ और लोगों नाम भी मिले हैं। जिनकी पुलिस टीम जांच कर रही है। जल्द ही इन लोगों की गिरफ्तारी कर एफआईआर में भी इनका नाम जोड़ा जाएगा।