फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Saluting martyrs from the peaks: Tricolour hoisted at minus 25 degrees, world record set

शहीदों को शिखरों से नमन : माइनस 25 डिग्री में फहराया तिरंगा, रचा विश्व कीर्तिमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Saluting martyrs from the peaks: Tricolour hoisted at minus 25 degrees, world record set
हरभजन सिंह
विज्ञापन

मुरादनगर। मुंबई 26/11 आतंकी हमले के अमर बलिदानियों की स्मृति में मुरादनगर के गांव जलालाबाद निवासी पर्वतारोही सेना मेडल से सम्मानित सेवानिवृत्त सैनिक दीपक कुमार के नेतृत्व में छह सदस्यीय पर्वतारोहण टीम ने नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रोजेक्ट 26/11 द हिमालयन ब्लिट्ज’ अभियान के तहत टीम ने मात्र 11 दिनों में 6000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली 26 पर्वत चोटियों पर अल्पाइन शैली में सफल आरोहण कर प्रत्येक शिखर पर तिरंगा फहराया।
पर्वतारोही दीपक कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान टीम ने माइनस 25 डिग्री तापमान, बर्फीले तूफान और खतरनाक हिमनद दरारों के बीच लगातार पर्वतारोहण किया। खास बात यह रही कि अभियान में बाहरी लॉजिस्टिक्स और स्थायी रस्सियों का इस्तेमाल नहीं किया गया। टीम ने विशुद्ध अल्पाइन स्पीड क्लाइम्बिंग तकनीक से एक के बाद एक चोटियों को फतह किया। बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि 26/11 के शहीदों को शिखरों के माध्यम से श्रद्धांजलि देना था। प्रत्येक चोटी पर तिरंगे के साथ शहीदों के चित्रों वाला बैनर भी फहराया गया।
विज्ञापन

अभियान में टीम लीडर उत्तर प्रदेश के दीपक कुमार और होरीलाल, उत्तराखंड के मनोज सिंह राणा और रघुवीर, महाराष्ट्र के आशीष, मध्य प्रदेश के सतीश शामिल रहे। चार राज्यों के पर्वतारोहियों ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को भी प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पहले भी ही चुके है सम्मानित
दीपक कुमार को वीरता और अदम्य साहस के लिए राष्ट्रपति द्वारा सेना मेडल के अलावा थलसेना अध्यक्ष, उप थलसेना अध्यक्ष और जीओसी-इन-सी प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जा चुका है। वह 90 से अधिक पर्वतारोहण अभियानों का हिस्सा रह चुके हैं।
------
दीपक कुमार की उपलब्धियां वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक बार, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में चार बार और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में चार बार दर्ज हो चुकी हैं। उनका कहना है कि हर अभियान के पीछे देश और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना रहती है। 26/11 अभियान उनके लिए विशेष था, क्योंकि इसे देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों और नागरिकों को समर्पित किया गया।
----
प्रमुख उपलब्धियों
दीपक कुमार की प्रमुख उपलब्धियों में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर), माउंट मकालू (8485 मीटर), अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) और यूरोप के सर्वोच्च शिखर माउंट एल्ब्रुस (5642 मीटर) पर तिरंगा फहराना शामिल है।

----
सीएम योगी से मिलकर सौंपेंगे सभी शिखरों पर फहराए गए मूल राष्ट्रध्वज
26/11 के अमर शहीदों की स्मृति में 26 पर्वत चोटियों पर फहराया गया तिरंगा अब लखनऊ पहुंचेगा। सेना मेडल विजेता और अभियान दल के नेता दीपक कुमार ने बताया कि छह सदस्यीय टीम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर सभी 26 चोटियों पर फहराए गए मूल राष्ट्रध्वज और अभियान के स्मृति-चिह्न को औपचारिक रूप से फ्लैग-इन समारोह के माध्यम से सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed