फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Salesman murdered in Bulandshahr knife was stuck in his neck

UP: बुलंदशहर में सेल्समैन की गला रेतकर हत्या... गर्दन में फंसा था चाकू; लगा था कपड़े का फंदा

Fri, 08 Nov 2024 01:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 08 Nov 2024 01:18 PM IST
सार

बुलंदशहर के डिबाई में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक को फोन करके बुलाया और फिर मार डाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Salesman murdered in Bulandshahr knife was stuck in his neck
Salesman murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सेल्समैन की हत्या का मामला सामने आया है। सेल्समैन का शव खेत में पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डिबाई कोतवाली के धर्मपुर चौकी इलाके के गांव जलालपुर जट्ट स्थित एक भट्टे के पीछे खेत में गुरुवार देर रात युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त शिशपाल (32) निवासी गांव तुलसीनगला हाल निवासी मोहल्ला महादेव के रूप में हुई। 
विज्ञापन


शीशपाल की महादेव मोहल्ले में महादेव मंदिर के सामने गली में परचून की दुकान है। शीशपाल परचून सेल्समैन का काम गांव-गांव करता था। बताया जा रहा है कि देर शाम किसी ने फोन पर बात कर शीशपाल को धर्मपुर मार्ग पर स्थित गोविंदपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बुलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में पड़ा मिला युवक का शव
करीब 10:30 बजे पुलिस से परिजनों को सूचना मिली कि युवक की हत्या कर दी गई है। उसका शव सोमवीर सिंह के भट्टे के पीछे गांव जलालपुर जट्ट चकरोड के निकट खेत में पड़ा है। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू और हवाई चप्पल बरामद की हैं। 

गंर्दन में फंसा था चाकू
मृतक की मां, पत्नी सावित्री का रो रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर जमीन पर पड़े शव पर गर्दन पर कपड़े का फंदा लगा हुआ था और चाकू से तीन प्रहार किए गए थे। चाकू गर्दन में फंसा था। 
 

सीओ शोभित कुमार ने बताया कि मृतक के भाई पीड़ित नरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 (1) संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। घटना का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed