फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   sales tax department to active officer

व्हाट्सएप, ईमेल ग्रुप बनाकर काम करेंगे अधिकारी कर्मचारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
sales tax department to active officer
व्हाट्सएप, ईमेल ग्रुप बनाकर काम करेंगे अधिकारी कर्मचारी - वाणिज्य कर विभाग में बनेंगे ग्रुप माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के चलते बंद सरकारी कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को एक्टिव मोड पर लाया जा रहा है। वाणिज्य कर विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों के व्हाट्सएप्प और ईमेल ग्रुप बनाकर कार्य कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अधिकारी और कर्मचारी दिए गए टास्क को पूरा करेंगे। प्रदेश कर आयुक्त अमृता सोनी ने सभी जोन में व्हाट्सएप्प और ईमेल ग्रुप बनाने के निर्देश दिए है। बनाये गए ग्रुप में वरिष्ठ अधिकारी अपने कनिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों का मार्गनिर्देशन करेंगे। विधिक प्राविधानों, रिटर्न्स, बैलेंस शीट आदि से संबंधित डाटा के विश्लेषण संबंधित टास्क अधिकारियों, कर्मचारियों को आवंटित किए जाएंगे। इसके अलावा अधिकारी अपने कनिष्ठों को अलग-अलग समूह संवाद पर प्रेरित करेंगे। अधिकारियों द्वारा विषय पर अपने कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान भी करना होगा। एडिशनल कमिश्नर अरविंद कुमार ने बताया कि सभी खंड में ग्रुप बनाकर शासन के निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed