{"_id":"6994cd1d0df2ee921b081862","slug":"sales-of-e-vehicles-decreased-when-subsidies-were-stopped-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-825394-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सब्सिडी बंद हुई तो कम हो गई ई-वाहनों की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सब्सिडी बंद हुई तो कम हो गई ई-वाहनों की बिक्री
विज्ञापन
गाजियाबाद। 25 हजार ई-वाहनों की बिक्री का लक्ष्य पूरा होने के बाद शासन ने नए वाहनों पर सब्सिडी के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी है। इसी का नतीजा रहा है कि पिछले एक सप्ताह में महज आठ दोपहिया और ईरिक्शा ही आरटीओ में पंजीकृत हैं। जानकारों की मानें तो सब्सिडी की उम्मीद में लोग ईवी खरीदने से परहेज कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें सरकार के निर्णय पर टिकी हैं।
आरटीओ में रोजाना 16-20 ई वाहनों का पंजीकरण होता था। लेकिन 15 दिन पहले ईवी पर सब्सिडी बंद कर दी गई। इसके बाद आवेदकों ने भी ईवी के प्रति रुचि दिखानी बंद कर दी। हालत यह है कि बीते 15 दिन में केवल 25 ईवी का पंजीकरण ही आरटीओ में हुआ। इसमें दोपहिया और ईरिक्शा ज्यादा हैं। कार और अन्य वाहनों को खरीदना फिलहाल लोगों ने बंद कर दिया है। पिछले साल सरकार ने ईवाहनों की खरीद पर सब्सिडी की योजना को अक्तूबर 2027 तक बढ़ाने की घोषणा की थी। इसमें यह भी नियम लगाया था कि यदि 25 हजार वाहनों की बिक्री पहले हो गई तो इस योजना को बंद कर दिया जाएगा। 25 हजार का लक्ष्य फरवरी में ही पूरा हो गया, इस वजह से पोर्टल सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं ले रहा है। इस बारे में एआरटीओ अशोक श्रीवास्व ने बताया कि सब्सिडी को लेकर रोजाना कार्यालय में लोग आ रहे हैं। इसको लेकर फिलहाल कोई नया आदेश शासन से नहीं मिला है। पोर्टल भी आवेदन नहीं ले रहा है। सरकार ने 25 हजार वाहनों का लक्ष्य तय किया था। जो निश्चित अवधि से पहले ही पूरा हो गया।
-अभी रुकी है पिछले वाहनों की सब्सिडी : जिले में 44 हजार से अधिक ईवाहन पंजीकृत हैं। इसमें 4075 वाहन स्वामियों ने सब्सिडी के लिए आवेदन किया था। इसमें 3562 आवेदकों के आवेदन स्वीकार किए गए। नवंबर माह से सब्सिडी की धनराशि विभाग को नहीं मिली। हाल ही में विभाग को शासन से 50 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके बावजूद भी 1700 से अधिक आवेदक सब्सिडी के लिए आरटीओ के चक्कर लगा रहे हैं। एआरटीओ ने बताया कि धनराशि मिलने के बाद लोगों के खाते में सब्सिडी भेजी जा रही है।