फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Salary of 20 personnel including nine doctors will be cut

Ghaziabad News: नौ चिकित्सक सहित 20 कर्मियों का कटेगा वेतन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Salary of 20 personnel including nine doctors will be cut
- निरीक्षण के दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मी मिले थे अनुपस्थित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। स्वास्थ्य अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में अनुपस्थित मिले छह चिकित्सक समेत 17 स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन और तीन चिकित्सकों का दो दिन का वेतन काटने का आदेश सीएमओ ने जारी किया है।
सीएमओ के निर्देश पर 12 व 14 अगस्त को स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया था। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि इस दौरान डॉ. रोहित कुमार, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. शाहवाज खान, डॉ. अच्छन मिया, डॉ. भावना, डॉ. अनिल बघेल, फार्मासिस्ट राशिद, वार्ड बॉय कपिल, एचआईवी काउंसलर बिहारिक ठाकुर, फार्मासिस्ट रजनीकांत शर्मा, स्वीपर कम चौकीदार कैलाश व सुभाष, एलटी तिरुपूरन नाथ त्रिपाठी, स्टाफ नर्स सोनम सिंह व प्रतिभा शर्मा, स्टाफ नर्स निशा यादव, एलटी अर्चना अनुपस्थित मिले। इन सभी लोगों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. कुसुमलता सागर और डॉ. निधि शर्मा भी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गए। इनका दो दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन



प्रतिदिन स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करेंगे अधिकारी
सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण के लिए सप्ताह में अलग-अलग अधिकारियों को नामित किया है। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को लोनी सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीपी मथुरिया, मंगलवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित विक्रम, बुधवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चरन सिंह, बृहस्पतिवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र सिंह, शुक्रवार को जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राकेश कुमार गुप्ता व शनिवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज कुमार अग्रवाल स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed