Boycott Turkey: गाजियाबाद के साहिबाबाद मंडी का बड़ा एलान, तुर्किये के सेब और अन्य सामानों का किया बहिष्कार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की साहिबाबाद फल मंडी के व्यापारियों ने तुर्किये का खुला विरोध किया है। फल मंडी के संगठन ने कहा कि तुर्किये से सेब और अन्य उत्पादों के आयात का बहिष्कार किया जा रहा है।
विस्तार
पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये देश का भारत में खुलकर विरोध हो रहा है। भारत के साथ हालिया तनाव के बीच तुर्किये द्वारा पाकिस्तान को समर्थन दिए जाने के बाद गाजियाबाद के साहिबाबाद फल मंडी के फल व्यापारियों ने बड़ा फैसला लिया है। फल मंडी के संगठन ने कहा कि तुर्किये से सेब और अन्य उत्पादों के आयात का बहिष्कार किया जा रहा है।
#WATCH | Ghaziabad, Uttar Pradesh | Following Turkey's support for Pakistan amid recent tensions with India, the fruit traders of Sahibabad fruit market decided to boycott imports of apples and other products from Turkey. pic.twitter.com/MR0gmDvSQ1
विज्ञापन
— ANI (@ANI) May 14, 2025
साहिबाबाद फल मंडी के एक फल व्यापारी ने कहा कि मीडिया के माध्यम से पता चला कि तुर्किये ने पाकिस्तान का समर्थन किया था। तुर्किये से हमारे सेब का करीब 1200 से 1400 करोड़ का व्यापार होता है। अगर तुर्किये ने पाकिस्तान का समर्थन किया है। मतलब इन्होंने आतंकवाद का समर्थन किया है। हमने तुर्किये से अपने व्यापारिक संबंध तोड़ने का फैसला किया है।
#WATCH | Ghaziabad, Uttar Pradesh | A fruit trader from Sahibabad fruit market says, "We have boycotted all the products from Turkey as it supported Pakistan. Products worth around Rs 1000 crores are imported here from Turkey, but we have boycotted all those products." pic.twitter.com/qXLfXJeyi1
— ANI (@ANI) May 14, 2025
साहिबाबाद फल मंडी के एक अन्य फल व्यापारी ने कहा कि हम तुर्किये के सभी उत्पादों का बहिष्कार करते हैं। जिसने पाकिस्तान का समर्थन किया है। तुर्किये से करीब 1000 करोड़ रुपये का सामान आयात होता है। लेकिन हम सभी उत्पादों का बहिष्कार कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रंप और अल-शरा की चौंकाने वाली मुलाकात: 33 मिनट तक हुई बातचीत; सीरिया पर वर्षों पुराना प्रतिबंध भी हटाया
FWICE की भारतीय फिल्म निर्माताओं से अपील
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति में तुर्किये ने दुश्मन देश पाकिस्तान का समर्थन किया। इस पर लोगों का गुस्सा फूटा है। सिने जगत में भी तुर्किये के बहिष्कार की मांग उठ रही है। हाल ही में 'अनुपमा' फेम अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने लोगों से तुर्किये की बुकिंग रद्द कराने की अपील की। अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने भारतीय फिल्म निर्माताओं से अपील की है कि वे तुर्किये में शूटिंग लोकेशन न तलाशें।
तुर्किये पर प्रतिबंध लगाने की मांग
भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के दौरान तुर्किये की सरकार ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया। इसे लेकर भारत में नाराजगी है। भारत में तुर्किये का विरोध शुरू हो गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोगी संगठन स्वदेशी जागरण मंच ने तो तुर्किये पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर दी है। स्वदेशी जागरण मंच ने बुधवार को केंद्र सरकार से मांग की कि तुर्किये पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएं, कूटनीतिक संबंधों की समीक्षा की जाए, उसके साथ नागरिक उड़ानें बंद कर दी जाएं। इतना ही नहीं तुर्किये घूमने जाने वाले पर्यटकों को भी वहां न जाने की अपील की जाए।
हिमाचल में तुर्किये से कारोबार का बहिष्कार
तुर्किये देश का भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते युद्ध की परिस्थितियों में पाक का साथ देने पर व्यापारी वर्ग भड़क गया है। कहा कि जो हमारे साथ नहीं, हम भी ऐसे देश के साथ नहीं और हर तरह के लेनदेन का बहिष्कार का बिगुल व्यापारियों ने बजा दिया है। तुर्किये देश ने ऐसा करके अपना दोहरा चरित्र दिखा दिया है। इससे हर भारतवासी को सबक लेना चाहिए। तुर्किये से हर प्रकार के सामान के आयात पर पूरी तरह से रोक लगाने की केंद्र सरकार से मांग की है। कारोबारियों का कहना है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाक देश का समर्थन करके तुर्किये देश को निर्यात और आयात बंद होना चाहिए। व्यापारी पूर्ण रूप से तुर्किये देश के हर तरह के सामान का बायकॉट करेंगे।