फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ruckus started as soon as stones were thrown at the police

Ghaziabad News: पुलिस पर पत्थर फेंकते ही शुरू हो गया बवाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ruckus started as soon as stones were thrown at the police
साहिबाबाद। सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे संकल्प यात्रा के लोगों से अधिकारियों ने कई दौर की वार्ता की, लेकिन उनकी बात नहीं मानी। बाद में तय हुआ कि यात्रा में शामिल लोग एक किमी तक पैदल मार्च कर जाएंगे फिर पांच सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उच्च अधिकारी को ज्ञापन सौंप देगा। दोपहर करीब सवा तीन बजे प्रजापति महासभा के अध्यक्ष दारा सिंह और एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह बात कर रहे थे। तभी किसी शरारती तत्व ने पत्थर फेंक दिया, जिससे हंगामा बढ़ गया। इस पर पुलिस ने सभी को वहां से लाठी फटकार कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के बैनर तले संकल्प यात्रा में शामिल हुए एक युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह खून से लथपथ नजर आ रहा है। वीडियो में वह पुलिस अधिकारियों पर लाठी चार्ज करने का आरोप लगा रहा है। उसका कहना है कि यात्रा के दौरान लोगों को कादराबाद में परेशान किया गया, फिर साहिबाबाद में अधिकारियों के इशारे पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन




आरोप है कि लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इससे यात्रा में भगदड़ मच गई और लोग तितर-बितर हो गए। पुलिस ने प्रजापति समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया है। राष्ट्रीय मुख्य महासचिव सत्यवीर सिंह का कहना था कि लाठी चार्ज किए जाने से पांच-छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस पर बदसलूकी का लगाया आरोप

राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति ने कहा कि 77 वर्षों में समाज के किसी व्यक्ति को विधायक या सांसद का टिकट नहीं मिला। समाज के लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से अगर समाज के व्यक्ति को टिकट नहीं मिला तो प्रजापति समाज के लोग वोट नहीं देंगे। संकल्प यात्रा में शामिल लोगों का कहना है कि हरिद्वार से मेरठ तक संकल्प यात्रा को किसी ने नहीं रोका, मोदीनगर पहुंचते ही पुलिस ने बदसलूकी कर यात्रा को रोकना शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को मोदीनगर में भी पुलिस ने जबरन यात्रा को रोका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed