{"_id":"57d6db2e4f1c1b912cd47739","slug":"rto-plans-to-raise-fees-in-the-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ में फीस बढ़ाने की तैयारी में केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ में फीस बढ़ाने की तैयारी में केंद्र
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Mon, 12 Sep 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
महिला बस चालक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने केंद्रीय मोटर यान नियम 1989 में संशोधन किया है। केंद्र सरकार ने विभाग के अंदर सभी मदों में फीस बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव पर सुझाव मांगे गए हैं। यदि प्रस्ताव जस का तस लागू होता है तो डीएल से लेकर फिटनेस तक की फीस कई गुना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
संभागीय परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी गजट में विभाग के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक मद की फीस में बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। जैसे डीएल फीस जो पहले 30 रुपये थी उसे बढ़ाकर 150 रुपये, टेस्ट फीस 50 रुपये जबकि अंतर्राष्ट्रीय डीएल फीस 500 से बढ़ाकर एक हजार रुपये करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
इसके साथ डीएल में अन्य वर्ग को जोड़ने के लिए फीस जो पहले 80 रुपये है उसे बढ़ाकर 500 रुपये करने। डीएल के नवीनीकरण फीस 50 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये, वाहन रजिस्ट्रेशन फीस मोटर साइकिल में 30 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये करने, तिपाहिया या हल्के मोटर यान फीस भी 300 रुपये करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
माल वाहक यान की फीस 300 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये और सबसे ज्यादा फिटनेस फीस की पेनाल्टी बढ़ाई गई है। समय पर वाहनों का फिटनेस न कराने पर प्रतिदिन के हिसाब से 50 रुपये पेनाल्टी ली जाएगी।