फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   RTE admission now online

आरटीई से दाखिले अब ऑनलाइन

Thu, 23 Feb 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 23 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
RTE admission now online
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत पब्लिक स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर दाखिले के लिए अभिभावकों को अब बीएसए कार्यालय और स्कूलों के चक्कर नहीं काटने होंगे। बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


इस व्यवस्था से अभिभावकों को तो राहत मिलेगी ही आरटीई के तहत दाखिले की व्यवस्था में भी पारदर्शिता आएगी। पब्लिक स्कूल भी इन दाखिलों के बारे में झूठ नहीं बोल सकेंगे। आरटीई दाखिला प्रभारी व जिला समन्वयक पवन भाटी ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2017-2018 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


पहले चरण में यूपी के पांच जनपदों में यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें गाजियाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद, कानपुर और लखनऊ है। अभिभावक www.rte25.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आवेदनों को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। बीएसए स्क्रूटनी कर अलग-अलग स्कूलों में दाखिले के लिए इन आवेदनों को भेजेंगे। पोर्टल पर पहले ही सभी पब्लिक स्कूलों को लिंक कर लिया जाएगा।

स्कूलों का लॉग-इन और पासवर्ड होगा, जहां वे दाखिले दिए जाने वाले बच्चों का डाटा अपलोड करेंगे। इस पोर्टल से बीएसए और डीएम भी कनेक्ट होंगे। एनआईसी के  माध्यम से इस पोर्टल को प्रदेश की साइट से भी कनेक्ट किया जाएगा। इससे शासन स्तर से भी आरटीई पर निगरानी बनी रहेगी।


पैरेंट्स को एसएमएस से मिलेगी जानकारी
पोर्र्टल पर आवेदन के बाद बच्चे को किस स्कूल में दाखिला दिया जाएगा और एडमिशन के लिए पैरेंट्स को स्कूल कब पहुंचना है। इन सबकी जानकारी अभिभावकों को एसएमएस के जरिए भेजी जाएगी। पोर्टल पर पंजीकृत स्कूलों को एसएमएस कर लॉग-इन करने के लिए पीएसपी यूनीक कोड भेजा जाएगा। पासवर्ड भी स्कूलों को दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed