{"_id":"669eec9d0fb25c69940c7456","slug":"rs-981-lakh-grabbed-in-the-name-of-ranji-feeding-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-425527-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रणजी खिलाने के नाम पर 9.81 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रणजी खिलाने के नाम पर 9.81 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की शांति नगर के रहने वाले युवा क्रिकेटर यश कुमार को इंडिया टीम के साथ आईपीएल और रणजी में खिलाने का झांसा देकर 9.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। यश ने मामले में पुलिस आयुक्त से शिकायत कर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
यश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हैदराबाद में हुई दो दिन की क्रिकेट लीग में वह शामिल हुए थे। वहां उनकी मुलाकात रेड्डी से हुई। रेड्डी ने अपने आप को बीसीसीआई का एक बड़ा अधिकारी बताया। बातचीत में उसने बताया कि वह उसकी एंट्री आईपीएल, रणजी और फिर इंडियन टीम में भी करवा सकते हैं। इस प्रक्रिया में खर्चे के नाम पर उसने कई बार में अलग-अलग खाते में रुपये लिए। बाद में पीड़ित को फर्जीवाड़ा का पता चला तो जून में इस संबंध में शिकायत दी।
यश ने बताया कि आरोपी ने हैदराबाद में रहकर क्रिकेट की प्रैक्टिस करने के लिए कहा था। इसके लिए उसने एक कॉलेज में उसका एडमिशन करवाने के नाम पर भी रुपये लिए थे। इसके बाद उसने फीस की रसीद के साथ कॉलेज के अन्य दस्तावेज भी दिए। जब उसने कॉलेज से इस बारे में जानकारी की तो पता चला यह दाखिला भी फर्जी है। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।