फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rs 40,000 cheRs 40,000 cheated by pretending to sell furnitureateRs 40,000 cheated by pretending to sell furnitureRs 40,000 cheated by pretending to sell furnituredRs 40,000 cheated by pretending to sell furniture by pretending to sell furniture

Ghaziabad News: फर्नीचर बेचने का झांसा देकर 40 हजार रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rs 40,000 cheRs 40,000 cheated by pretending to sell furnitureateRs 40,000 cheated by pretending to sell furnitureRs 40,000 cheated by pretending to sell furnituredRs 40,000 cheated by pretending to sell furniture by pretending to sell furniture

विज्ञापन


गाजियाबाद। साइबर ठग ने ओएल-एक्स पर फर्नीचर के सामान की वीडियो और फोटो डालकर बेचने की बात कही। नेहरू नगर निवासी वैभव त्यागी ने फर्नीचर का सामान खरीदने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क किया। आरोप है कि ठग फर्नीचर का सामान देने का झांसा देकर 40 हजार 950 रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।


एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि सिहानी गेट क्षेत्र के आरके पुरम राकेश मार्ग नेहरू नगर तृतीय निवासी वैभव त्यागी के मुताबिक ओएल-एक्स पर पुराने फर्नीचर का सामान बेचने का विज्ञापन देख उन्होंने दिए गए नंबर पर कॉल किया। कॉलर ने खुद को सेना का जवान बताया और फर्नीचर बेचने का झांसा दिया। कॉलर ने झांसा दिया कि इस फर्नीचर के आपको कुछ रुपये एडवांस जमा करने होंगे। इसके बाद फर्नीचर आपके घर पहुंचा दिया जाएगा। कॉलर के झांसे में आकर वैभव त्यागी ने 40 हजार 950 रुपये ठग के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि पैसे ट्रांसफर करने के बाद कॉलर से संपर्क नहीं हो पाया है। न रुपये वापस मिले और न ही फर्नीचर। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस के अंतर्गत कंप्यूटर संसाधनों से धनराशि ट्रांसफर करने की धारा 66डी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed