{"_id":"64e3c2e6d630080cfc0c59f7","slug":"rs-2341-lakh-looted-from-cattle-trader-on-nh-9-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1008-181472-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एनएच-9 पर पशु कारोबारी से 23.41 लाख रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एनएच-9 पर पशु कारोबारी से 23.41 लाख रुपये की लूट
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में लगभग रोज ही वारदात कर रहे बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने सोमवार को शाम साढ़े पांच बजे एनएच-9 पर स्कूटी से जा रहे पशु कारोबारी मोहम्मद नदीम से 23.41 लाख रुपये लूट लिए। वारदात विजयनगर क्षेत्र में एबीईएस काॅलेज के ठीक सामने हुई। एक ही बाइक पर पीछा करते आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके नदीम की स्कूटी रुकवाई। अगले ही पल एक ने पिस्टल तान दी, दूसरे ने चाकू निकाल लिया और तीसरे ने स्कूटी छीन ली। स्कूटी की डिक्की में नकदी से भरा बैग रखा था। लूट के बाद दो बदमाश उनकी स्कूटी से और तीसरा बाइक से लालकुआं की ओर भाग गया। साहिबाबाद के शहीदनगर निवासी नदीम ने बताया कि वह गाजीपुर मुर्गा मंडी से डासना जा रहे थे। जिन किसानों से पशु खरीदे थे, उन्हें उनकी रकम देने जा रहे थे। यही रकम डिक्की में रखी थी। स्कूटी रुकवाते ही बदमाश बोले, डिक्की छोड़कर दूर हो जा, वरना जान से जाएगा। उन्होंने विरोध किया तो बदमाश ने चाकू से वार कर दिया। इससे उनकी कमीज फट गई। इसके बाद उन्होंने स्कूटी छोड़ दी। बदमाशों के जाते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने से पहले बदमाश लालकुआं की तरफ काफी दूर निकल चुके थे। वारदात के वक्त वहां काफी ट्रैफिक था, लेकिन कोई भी वाहन रुका नहीं। बदमाश आराम से फरार हो गए।
गाजीपुर से ही कर रहे थे पीछा
पुलिस का मानना है कि बदमाश गाजीपुर मंडी से ही नदीम के पीछे लगे होंगे। इसे तसदीक करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। नदीम ने बताया कि बदमाशों की उम्र 30-35 साल है। तीनों के चेहरे खुले थे। उन्होंने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। एक मिनट से भी कम समय में वे वारदात करके फरार हो गए। नदीम का कहना है कि वह गाजीपुर रोज ही जाते हैं। हो सकता है कि किसी ने रेकी की हो या उन्हें स्कूटी की डिक्की में नकदी रखते हुए देख लिया हो।
सुरक्षा पर उठे सवाल
हाईवे पर जिस जगह लूट हुई, वहां शाम को अक्सर पुलिसवाले रहते हैं। यहां पहले भी कई वारदात हो चुकी हैं। एक और लूट हो जाने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। यहां शाम को ट्रैफिक भी जाम रहता है। इसलिए, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाती है। सवाल यह भी है कि वारदात के समय एबीईएस के सामने और आसपास पुलिस तैनात क्यों नहीं थी।
विज्ञापन
देखी जा रही सीसीटीवी फुटेज
डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि 112 से विजयनगर पुलिस को लूट की सूचना मिली। तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की गई। बदमाशों को चिन्हित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।