फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rs 22 lakh cash and ten phones seized from mobile dealer's car

Ghaziabad News: मोबाइल व्यापारी की कार से 22 लाख नकद और दस फोन जब्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Rs 22 lakh cash and ten phones seized from mobile dealer's car
साहिबाबाद। कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार रात हिंडन एयरफोर्स रोड पर चेकिंग के दौरान मोबाइल व्यापारी की गाड़ी से 22 लाख रुपये और 10 फोन मिले। पूछताछ में व्यापारी और चालक दोनों ही पुलिस को नकदी व फोन के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस ने नकदी और फोन जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन

डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि साहिबाबाद प्रभारी निरीक्षक अजय चौधरी टीम के साथ हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे थे। लोकसभा चुनाव में आचार संहिता लगने की वजह से वाहनों में शराब और नकदी ले जाने की चेकिंग की जा रही थी। इस बीच पुलिस को दिल्ली की तरफ से कार आती दिखी। उसे इशारा देकर बैरियर के पास रोका गया। गाड़ी में सवार प्रवीण कुमार निवासी नजफगढ़ दिल्ली और चालक विनोद कुमार निवासी यमुनोत्री एंक्लेव नजफगढ़ दिल्ली से जानकारी की। गाड़ी की तलाशी में एक कार्टून के अंदर दस महंगे फोन और 22 लाख रुपये की नकदी मिली। पूछताछ में प्रवीण ने बताया कि वह मोबाइल व्यापारी हैं और दिल्ली करोलबाग की गुप्ता मार्केट में उनकी दुकान है।
विज्ञापन

वह दोनों मोबाइल खरीदने के लिए दिल्ली से गाजियाबाद जा रहे थे। पुलिस ने दोनों से 22 लाख रुपये के संबंध में कागजात और फोन के बिल मांगे तो दोनों सिर्फ चार-पांच फोन के ही बिल दिखा सके जबकि लाखों की रकम के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। डीसीपी के मुताबिक, गाड़ी से मिली रकम और फोन को जब्त कर लिया है। दोनों से कागजात दिखाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed