{"_id":"6a63c874d5db207edb07d5e9","slug":"rs-132-lakh-wiped-out-from-account-after-downloading-a-suspicious-link-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-938693-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: संदिग्ध लिंक डाउनलोड करते ही खाते से साफ हुए 1.32 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: संदिग्ध लिंक डाउनलोड करते ही खाते से साफ हुए 1.32 लाख रुपये
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 1.32 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए। शातिरों ने लिंक भेजकर ठगी की। मामले में पीड़ित ने बैंक और ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत कर केस दर्ज कराया है।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि राहुल विहार दौलतपुरा भाटिया मोड़ पर रहने वाले हरिओम के मुताबिक 14 मार्च को उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया था, जिसमें एक लिंक भेजा गया था। लिंक खोलने के कुछ समय बाद ही उनके क्रेडिट कार्ड से दो ट्रांजेक्शन में 1.32 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। उन्होंने तुरंत बैंक के कस्टमर केयर पर शिकायत कर क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करा दिया। इसके साथ ही राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। हरिओम का कहना है कि मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कई महीने बीत जाने के बाद भी जांच की प्रगति की जानकारी न मिलने पर उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की। तब जाकर मामले में केस दर्ज किया गया। एसीपी ने बताया कि मामले में 23 जुलाई को केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए साइबर सेल की टीम लगी है।