फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rs 12 lakh stolen from salesman's house, painters accused

Ghaziabad News: सेल्समैन के मकान से 12 लाख की चोरी, पेंट करने वालों पर आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Rs 12 lakh stolen from salesman's house, painters accused
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी निवासी वाइन शॉप के सेल्समैन अरविंद बंसल के मकान से 12.50 लाख रुपये की चोरी हो गई। वारदात 27 दिसंबर 2025 की है लेकिन पुलिस ने 21 जनवरी की रात प्राथमिकी दर्ज की। पीड़ित ने मकान में पेंट करने वाले कामगारों पर चोरी का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस पर चोरों को पकड़ कर कार्रवाई करने की जगह चौकी में उनसे पेंट कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में अरविंद बंसल ने बताया कि उन्होंने घर के बाहरी हिस्से को पेंट करवाने के लिए दो युवकों को ठेका दिया था। 27 दिसंबर की दोपहर पत्नी पिंकी बच्चे को ट्यूशन छोड़ने के लिए गई हुई थीं। वापस लौटने पर उन्हें पेंट करने वाले दोनों युवक दिखाई नहीं दिए। पीड़ित ने बताया कि रात में ड्यूटी के बाद जब वह घर पहुंचे तब उन्हें पत्नी ने पूरी बात बताई। शक होने पर उन्होंने अलमारी खोलकर देखी तब चोरी का पता चला। लॉकर में रखीं तीन सोने की चेन, दो अंगूठी, सोने का हार, मंगल सूत्र, चांदी की तीन जोड़ी पायल और एक चांदी का सिक्का गायब था। इनकी कीमत करीब 12.50 लाख रुपये थी। उन्होंने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। बताया कि अगले दिन उनकी मां को एक आरोपी दिखाई दिया तब शोर मचाने पर भीड़ की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद उसका साथी भी दबोच लिया। जब दोनों को लेकर चौकी पहुंचे तब पुलिस ने कार्रवाई करने की जगह चौकी में आरोपियों से पुताई कराना शुरू कर दिया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घूमने गया परिवार, चोरों ने खंगाला घर
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के न्याय खंड निवासी सुमनलता के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने गहने और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। मामला सात जनवरी 2026 का है। इस दौरान वह बुलंदशहर के डिबाई स्थित अपनी ससुराल गई थीं। लौटने पर चोरी का पता चला और पुलिस से शिकायत की। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज होने में 14 दिन लगा दिए। दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया कि सात जनवरी को पड़ोसी ने फोन पर घर के दोनों दरवाजे खुले होने की जानकारी दी। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिये घर देखा तब सारा सामान बिखरा पड़ा था। देर रात ही वह डिबाई से वापस घर लौटीं। अलमारियां खुली हुई थीं। साथ ही उसमें रखे सोने के ईयर रिंग, तीन जोड़ी पायल, चार जोड़ी बच्चों की पायल, नाक की तीन लौंग, चांदी के सिक्के, पेन कार्ड व 12,000 रुपये की नकदी गायब थी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed