फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   RPF IG reached Ghaziabad railway station, orders to tighten security arrangements

Ghaziabad News: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे आरपीएफ आईजी, सुरक्षा व्यवस्था कड़े करने के आदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
RPF IG reached Ghaziabad railway station, orders to tighten security arrangements
गाजियाबाद। सोनीपत में ओएचई लाइन पर सोलर कैमरे मिलने की घटना के बाद आरपीएफ के आईजी पंकज गंगवार बृहस्पवितार को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने यहां स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था देखी और आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। आईजी ने रेलवे स्टेशन परिसर, रेलवे ट्रैक पर लगे कैमरों की जानकारी ली।
विज्ञापन

आरपीएफ निरीक्षक चेतन प्रकाश ने उनको बताया कि स्टेशन परिसर समेत रेलवे ट्रैक पर करीब 80 कैमरे लगे हैं और सभी पर विभाग का कंट्रोल है। जांच के दौरान जिले में किसी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली है। आईजी ने मेरठ-मुरादाबाद रूट पर अपने-अपने क्षेत्रों में ओएचई लाइन और रेलवे ट्रैक का दोबारा निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले आईजी और आरपीएफ के अन्य अधिकारी पुलिस आयुक्त रविंंद्र जे गौड़ से मिले। उन्होंने मसूरी के नाहल में पकड़े गए जैश ए मोहम्मद संगठन के संदिग्धों और साहिबाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के संबंध में लंबी बातचीत की। आरपीएफ अधिकारियों से कहा कि वह सिविल पुलिस से समन्वय कर सुरक्षा व्यवस्था पर काम करें और संदिग्धों पर पैनी नजर बनाए रखें। रिमांड पर लिए आरोपियों से भी उन्होंने पूछताछ की।
विज्ञापन

सोनीपत घटना के संबंध में आरोपियों से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। सोनीपत घटना से आरोपियों के तार जुड़े हैं, इसके पुख्ता सबूत मिलने से एजेंसियों को जांच आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस बारे में आरपीएफ निरीक्षक चेतन प्रकाश ने बताया कि कई बड़ी सुरक्षा एजेंसियां इस घटना पर काम कर रही हैं। अधिकारिक स्तर से इसकी निगरानी कराई जा रही है। स्टेशन और रेलवे ट्रैक की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed