फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Route change of trains today, tomorrow will cancel three EMU

आज से ट्रेनों का बदलेगा रूट, कल से रद्द रहेंगी तीन ईएमयू

Thu, 30 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 30 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Route change of trains today, tomorrow will cancel three EMU
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग पैनल लगाए जाने और जींद-सोनीपत नई रेल लाइन पर नॉन इंटरलाकिंग कार्य के चलते बृहस्पतिवार से इस रूट पर ट्रैफिक बाधित रहेगा। सोनीपत, पानीपत से गाजियाबाद तक चलने वाली तीन ईएमयू एक से तीन जुलाई तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा सचखंड एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की कई ट्रेनों का रूट बदलेगा। दिल्ली से सोनीपत-पानीपत के रास्ते अंबाला जाने वाली ट्रेनों को गाजियाबाद-मेरठ के रास्ते भेजा जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 30 जून से 2 जुलाई तक साहिब नांदेड-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस (12715) हजरत निजामुद्दीन से सोनीपत-पानीपत की बजाय गाजियाबाद-मेरठ सहारनपुर के रास्ते अंबाला जाएगी।
विज्ञापन


एक  जुलाई को यह ट्रेन वापसी में भी इसी रास्ते से वापस हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। कोच्चुवेली-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12483) नई दिल्ली से लोनी, बड़ौत, शामली, सहारनपुर होते हुए अंबाला कैंट पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह चंडीगढ़-कोच्चुवेली केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12218) अंबाला कैंट से सहारनपुर-मेरठ-गाजियाबाद होते हुए हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। हालांकि यह ट्रेनें गाजियाबाद स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।

यह ईएमयू रहेंगी रद्द
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक एक जुलाई से तीन जुलाई तक सोनीपत-साहिबाबाद ईएमयू (64004) और पानीपत-गाजियाबाद ईएमयू (64534) रद्द रहेगी। पानीपत-गाजियाबाद-पानीपत ईएमयू (64472/64471) दो और तीन जुलाई को नहीं चलेगी।


ऐसे में गाजियाबाद से दिल्ली, सोनीपत और पानीपत आने-जाने वाले यात्रियों को तीन दिन परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कई अन्य ट्रेनों का समय भी बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed