फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Robbery from ex-army officer in Ghaziabad Firing on protest

गााजियाबाद में पूर्व सैन्य अधिकारी से लूट: विरोध करने पर फायरिंग, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

Mon, 03 Oct 2022 11:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 03 Oct 2022 11:07 PM IST
सार

तीन बदमाशों ने पूर्व सूबेदार मनोहर सिंह बिष्ट से मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने उन पर फायरिंग कर दी जिसमें गोली उनके सिर को छूती हुई निकल गई। घटना में वह घायल होकर सड़क पर गिर गए।

विज्ञापन
Robbery from ex-army officer in Ghaziabad Firing on protest
सांंकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी भोपुरा रोड पर ऑक्सी होम सोसाइटी के पास सोमवार सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने पूर्व सूबेदार मनोहर सिंह बिष्ट से मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने उन पर फायरिंग कर दी जिसमें गोली उनके सिर को छूती हुई निकल गई। घटना में वह घायल होकर सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें दिल्ली के ज़ीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


उनके सिर में चार-पांच टांके आए हैं। सूचना पर पहुंची टीला मोड़ थाने की पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी भुवनेश कुमार का कहना है कि पूर्व सूबेदार पर गोली नहीं चली है। उनपर किसी चीज से प्रहार हुआ है इसकी जांच के अलावा बदमाशों की घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज से पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed