{"_id":"671967daed84bba07300b369","slug":"robber-with-reward-of-rs-50000-arrested-10-earrings-recovered-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-495385-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 50 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, 10 कुंडल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 50 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, 10 कुंडल बरामद
विज्ञापन
गाजियाबाद। खेतों में काम करने वाली महिलाओं व राहगीरों से लूटपाट करने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला जितेंद्र अकेले ही लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इसने निवाड़ी, मुरादनगर, मधुबन बापूधाम समेत नोएडा में भी लूटपाट की घटनाएं की हैं। पुलिस ने इसके पास से लूटे गए 10 कुंडल, 2320 रुपये और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि जितेंद्र उर्फ रवि उर्फ विजय ने पिछले कुछ दिनों में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। इस पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से इसकी पहचान कर पुलिस ने इसे गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि पिछले दो महीने से वह नंदग्राम के सिहानी गांव में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। पिछले दिनों उसने निवाड़ी, मुरादनगर, मधुबन बापूधाम समेत नोएडा में छिनैती की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। छीने गए कुंडल व गहनों को वह पत्नी के माध्यम से नंदग्राम में सुनार शिवम और अश वर्मा को बेच रहा था। बरामद बाइक उसने 50 हजार रुपये में लुधियाना से खरीदी थी जिसका नंबर प्लेट बदलकर वारदात कर रहा था।
500 किलोमीटर दूर आकर कर रहा था वारदात
पुलिस पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि गुरदासपुर व अलग-अलग जगह से पूर्व में वह तीन बार जेल जा चुका है। गुरदासपुर में भी उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में अब वह दिल्ली व आसपास के इलाके में आकर लूटपाट करने लगा। एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि घर से 500 किलोमीटर दूर आकर उसने गाजियाबाद व नोएडा में 10 से ज्यादा वारदात करने की बात कुबूल की है। गाजियाबाद में जितेंद्र के बहन व बहनोई भी रहते हैं।