फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   robber kidnepped child

Ghaziabad News: पार्क में खेल रहे छात्र का बाइक सवार बदमाशों ने किया अपहरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
robber kidnepped child
मोदीनगर। क्षेत्र के संजयपुरी कॉलोनी में शुक्रवार रात पार्क में खेल रहे छात्र अरुण का बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। सूचना के बाद पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है। नगर की संजयपुरी कालोनी निवासी मोहन सिंह मजदूरी आदि करते हैं। मोहन का 18 वर्षीय पुत्र अरुण बीए प्रथम वर्ष का छात्र हैं। बताया गया कि अरुण शुक्रवार रात दोस्तों के साथ जीडीए पार्क में खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान दो बदमाश अरुण को जबरन बाइक पर उठा ले गए। अरुण ने शोर मचाने का प्रयास किया तो बदमाश ने उसका मुंह भींच लिया। छात्र अरुण ने मौका मिलते ही अपनी बहन को कॉल कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद अरुण का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। अपहरण की सूचना से परिवार दहशत में आ गया। परिजनों में मामले की जानकारी पुलिस को दी। एसीपी और एसएचओ ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। अरुण का फोन लगातार बंद आ रहा है। परिजनों को अनहोनी की आंशका सता रही है। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस की चार टीमें युवक की तलाश में लग गई है। सर्विलांस के अलावा क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed