{"_id":"6aaef4831acf3a5a190658f8","slug":"roadwork-from-the-stadium-to-the-outer-ring-road-junction-has-begun-it-will-be-completed-in-three-months-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-981435-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्टेडियम से आउटर रिंग तिराहे तक सड़क का काम शुरू, तीन महीने में होगी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्टेडियम से आउटर रिंग तिराहे तक सड़क का काम शुरू, तीन महीने में होगी पूरी
विज्ञापन
गाजियाबाद। मोरटी में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण से पहले कनेक्टिविटी का काम शुरू कर दिया गया है। शनिवार शाम जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने टीम के साथ स्टेडियम से आउटर रिंग तिराहे तक बनने वाले पैच का निरीक्षण किया।
करीब 900 मीटर लंबी और 45 मीटर चौड़ी इस सड़क पर प्राधिकरण 5.60 करोड़ रुपये खर्च करेगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और काम शुरू हो गया है। तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। उपाध्यक्ष ने तकनीकी मानकों और गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
सेंट्रल वर्ज पर लाइटें, 90 करोड़ के टेंडर की तैयारी
सचिव विवेक मिश्र ने बताया कि आउटर रिंग से जुड़े तीन स्थानों पर काम होना है, जिनमें दो के टेंडर फाइल हो चुके हैं। 90 करोड़ के काम का टेंडर भी जल्द पूरा होगा। इस रोड के सेंट्रल वर्ज पर 45 लाख रुपये से लाइटें लगाई जाएंगी। आउटर रिंग बनने के बाद बाहरी क्षेत्रों का ट्रैफिक मुख्य आबादी के बजाय आउटर रिंग से मेरठ की ओर निकलेगा, जिससे राजनगर एक्सटेंशन में जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में एमओयू प्रस्ताव
प्राधिकरण ने स्टेडियम के आसपास के कार्यों में तेजी के साथ एमओयू को फाइनल करने की तैयारी कर ली है। अधिकारियों के अनुसार इस महीने होने वाली बोर्ड बैठक में स्टेडियम के एमओयू का प्रस्ताव रखा जाएगा।