{"_id":"6ab432fc92fd7026d3003e9a","slug":"roads-in-tronica-citys-industrial-areas-to-be-improved-work-has-begun-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-984158-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रोनिका सिटी में औद्योगिक क्षेत्रों की सुधरेंगी सड़कें, काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रोनिका सिटी में औद्योगिक क्षेत्रों की सुधरेंगी सड़कें, काम शुरू
विज्ञापन
ट्रोनिका सिटी में सड़क निर्माण करते श्रमिक। संवाद
गाजियाबाद। कर्मयोगी पखवाड़ा के तहत औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं। इन कार्यों को 31 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे उद्यमियों को जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी और उद्योगों को गति मिलेगी।
ट्रोनिका सिटी के सिग्नेचर सिटी औद्योगिक क्षेत्र में डी-1 पॉकेट में तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण शुरू हुआ है। इसकी लागत करीब आठ करोड़ रुपये है। सिविल के सीनियर प्रबंधक एनके जैन ने बताया कि सड़क के किनारे नलियों का निर्माण कराया जा रहा है। फुटपाथ और सेंट्रल वर्ज भी बनाए जा रहे हैं। यूपीसीडा के डीजीएम सलिल यादव ने बताया कि मेरठ रोड साइट तीन में उद्यमी जर्जर सड़क और जलभराव से परेशान थे। प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलकार सिंह ने भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति दी। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से यहां भी काम शुरू हो गया है। दो किलोमीटर सड़क और नाली का निर्माण कराया जा रहा है।
डीपीएस स्कूल के पास बिजलीघर वाली सड़क पर काम शुरू हो चुका है। सी-37 से सी-38, डी-1 से डी-21, सी-37 से डी-8 और ए-9 सब डिवीजन प्लॉट तक की सड़कों को सुधार के लिए लिया गया है। डी-25 से 27 और डी-29 से डी-32 तक की सड़कें भी इसमें शामिल हैं। इन निर्माणों से उद्यमियों को काफी राहत मिलेगी। माल फैक्टरी तक आसानी से पहुंच सकेगा।