{"_id":"699216a0581ed232a007c22d","slug":"road-construction-started-from-thakurdwara-to-daulatpura-bridge-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-824253-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ठाकुरद्वारा से दौलतपुरा पुल तक सड़क निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ठाकुरद्वारा से दौलतपुरा पुल तक सड़क निर्माण शुरू
विज्ञापन
गाजियाबाद। ठाकुरद्वारा से दौलतपुरा आरओबी तक सड़क निर्माण शुरू हो गया है। इस रोड पर कटर मशीन से जर्जर हो चुकी ऊपरी सतह को काटकर डामरीकरण का काम किया जा रहा है। सदर विधायक संजीव शर्मा और सांसद अतुल गर्ग ने रविवार को नारियल तोड़कर उद्घाटन किया।
इस सड़क का निर्माण लोकनिर्माण विभाग करवा रहा है। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। फुटपाथ भी टूट चुके हैं। अधिशासी अभियंता राम राजा ने बताया कि दोनों ओर डेंस रोड का निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। ठाकुरद्वारा पुल की मरम्मत का कार्य भी कराया जाएगा। यह कार्य क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ शहर की सुंदरता को भी नई पहचान देगा। सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि सड़क निर्माण से शहर के विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्र का चतुर्मुखी विकास होगा। बेहतर सड़क व्यवस्था से व्यापार, आवागमन और स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग थी, जिसे आज पूरा करने का कार्य प्रारंभ हुआ है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखेंगे। और जनता की हर मूलभूत सुविधा को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर शहर मंडल अध्यक्ष महीम गुप्ता, क्रॉसिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, गांधी नगर मंडल अध्यक्ष वरुण नागर, पार्षद नीरज गोयल, उदित मोहन, राकेश त्यागी, राजेश शर्मा, अजय चोपड़ा, शरद शर्मा, व्यापारी नेता सुभाष छाबड़ा, राजू छाबड़ा, अनिल सांवारिया, राकेश स्वामी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।