फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Road closed at UP Gate, trouble for people, traffic remained slow for two hours

Ghaziabad News: यूपी गेट पर बंद रास्ते बन रहे लोगों के लिए आफत, दो घंटे यातायात रहा धीमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Road closed at UP Gate, trouble for people, traffic remained slow for two hours
साहिबाबाद। यूपी गेट पर बंद रास्ते लोगों के लिए आफत बन रहे हैं। गाजीपुर मंडी में काम करने वाले और आसपास के लोगों को कच्चे रास्ते से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह करीब नौ से 11 बजे तक दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे और एनएच नौ पर जाम जैसे हालात रहे। डीएमई पर दो दो लाइन खुली होने से यातायात धीमी गति से गुजरा। वहीं यूपी गेट पर सुरक्षा लिहाज से पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही। पीएसी की दो कंपनी के जवान भी तैनात रहे।
विज्ञापन

गाजीपुर निवासी राकेश ने बताया कि किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए एनएच नौ की दोनों लाइन बंद हैं। गाजीपुर मंडी और खोड़ा की ओर आवागमन करने में परेशानी हो रही है। रास्ते खुले होने से मंडी और खोड़ा आना जाना आसान था। ई रिक्शा व ऑटो की मदद से आवागमन किया जा रहा था। अब मंडी से पैदल ही कच्चे रास्ते होते हुए आना जाना पड़ रहा है। कई जगह गड्ढे खोदने के कारण ज्यादा दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

वहीं सोमवार सुबह करीब नौ बजे से ही वाहनों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया। नौ से दस बजे के बीच एकाएक वाहनों की लाइन लग गईं। डीएमई पर दिल्ली की सीमा में जाने के लिए चेकिंग के बीच वाहन निकाले गए। करीब दो घंटे तक यातायात बहुत ही धीमी गति से निकाला। इस बीच जाम जैसे हालात में कई एंबुलेंस भी फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed