फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   road accident on NH-9 Scorpio collides with trailer Naushad Ali flex-banner businessman die

UP: NH-9 पर भीषण सड़क हादसा, ट्राले से टकराई स्कॉर्पियो; कार में बैठे फ्लैक्स कारोबारी नौशाद अली की मौत

Tue, 09 Jun 2026 08:29 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Tue, 09 Jun 2026 08:29 PM IST
सार

नौशाद अली पुत्र मुनफैद अली मूल रूप से मेरठ के सिवाल खास कस्बे के निवासी थे। कुछ वर्ष पूर्व उनका परिवार मसूरी क्षेत्र के गांव ढ़बारसी में आकर बस गया था। नौशाद और उनके भाई सरफराज अली फ्लैक्स बोर्ड के कारोबार से जुड़े थे। नौशाद अली अपने पीछे पत्नी, पांच बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। 

विज्ञापन
road accident on NH-9 Scorpio collides with trailer Naushad Ali flex-banner businessman die
मृतक नौशाद अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद स्थित मसूरी थाना क्षेत्र के गांव ढ़बारसी निवासी फ्लैक्स कारोबारी नौशाद अली (40) की मंगलवार दोपहर एनएच-9 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा जिन्दल बिजलीघर के सामने उस समय हुआ, जब वह गाजियाबाद से अपने गांव ढ़बारसी लौट रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

स्कॉर्पियो में थे नौशाद
जानकारी के अनुसार, एक मालवाहक ट्राला सर्विस रोड से मुख्य हाईवे पर चढ़ रहा था। इसी दौरान ट्राले की साइड से नौशाद अली की स्कॉर्पियो कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राला चालक हुआ फरार
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायल कारोबारी को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई दिलदार ने ट्राला नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पांच बेटों और दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
नौशाद अली पुत्र मुनफैद अली मूल रूप से मेरठ के सिवाल खास कस्बे के निवासी थे। कुछ वर्ष पूर्व उनका परिवार मसूरी क्षेत्र के गांव ढ़बारसी में आकर बस गया था। नौशाद और उनके भाई सरफराज अली फ्लैक्स बोर्ड के कारोबार से जुड़े थे। नौशाद अली अपने पीछे पत्नी, पांच बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। उनका सबसे बड़ा बेटा 15 वर्ष का है और हाईस्कूल में पढ़ता है, जबकि सबसे छोटा बेटा छह वर्ष का है और पहली कक्षा का छात्र है।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। देर रात करीब 10 बजे गांव ढ़बारसी के कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार (दफीना) किया जाएगा। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed