फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   road accedent

बारिश से नेहरू नगर की सड़क पर भरा पानी, ई-रिक्शा पलटने से महिला घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:00 AM IST
सार

बारिश से नेहरू नगर की सड़क पर भरा पानी, ई-रिक्शा पलटने से महिला घायल गाजियाबाद।इस बाद सर्दियों का आगमन अक्तूबर के पहले हफ्ते तक हो जाएगा।

विज्ञापन
road accedent

विस्तार

बारिश से नेहरू नगर की सड़क पर भरा पानी, ई-रिक्शा पलटने से महिला घायल
विज्ञापन

गाजियाबाद। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दावों की एक बार फिर पोल खुली है। बुधवार दोपहर एक घंटे की बारिश से शहर की सड़कें लबालब हो गईं। नेहरू नगर में मारबल मार्केट में सड़क पर हुए गड्ढे में पानी भरने के बाद एक ई-रिक्शा पलट गया। रिक्शे में सवार महिला घायल हो गई। दुकानदारों ने दौड़कर रिक्शा और महिला को उठाया।
थोड़ी देर बाद ही एक एंबुलेंस भी इसी स्थान पर आकर फंस गई। करीब पांच मिनट तक एंबुलेंस का अगला पहिया गड्ढे में फंसा रहा। इसके बाद बैक होकर एंबुलेंस घूमकर आगे गई। व्यापारियों ने गड्ढे वाले स्थान पर पत्थर लगाकर लोगों को अलर्ट किया। पटेल नगर और कैलाभट्टा में भी निचले स्थान पर जलभराव हो गया। दुकानों और मकानों में पानी घर गया। विजयनगर में नाले की खोदाई के बाद मलबा सड़क पर छोड़ने की वजह से बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ पसर गया। इससे राहगीरों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ सुहाना
गाजियाबाद। बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। करीब 12 बजे से एक बजे तक जोरदार बारिश हुई। इसके बाद पूरे दिन बादल छाए रहे। मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने बारिश में भीगकर मौसम का आनंद लिया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डा. अरविंद यादव ने बताया कि नवरात्र तक अभी और बारिश होने की संभावना है। इस बाद सर्दियों का आगमन अक्तूबर के पहले हफ्ते तक हो जाएगा।
बदलते मौसम में रहें सावधान
बदलते मौसम में लोगों को सावधान रहने की जरूरत हैं। फिजिशियन डा. आरपी सिंह का कहना है कि बारिश में भीगने से बचें। इस मौसम में उच्च रक्तचाप, मधुमेह के साथ अस्थमा के रोगियों को दिक्कत की संभावना बढ़ जाती है। बारिश में भीगने से त्वचा संबंधित बीमारियों के होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed