{"_id":"6a1b39d957ccf2aedf02f7dd","slug":"rld-leaders-vow-to-fight-for-farmers-rights-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109671-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रालोद नेताओं ने किसानों के हक की लड़ाई का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रालोद नेताओं ने किसानों के हक की लड़ाई का लिया संकल्प
विज्ञापन
मुरादनगर। राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार को एक फार्म हाउस में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के किसान हितों और ग्रामीण विकास के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि रालोद संगठन के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जमींदारी उन्मूलन, राजस्व व्यवस्था में सुधार और किसानों के सम्मान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने कहा था कि देश की समृद्धि का मार्ग गांव, खेत और खलिहानों से होकर गुजरता है। उनका सादगीपूर्ण जीवन और ईमानदार राजनीति आज भी प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्येक कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह की विरासत और किसानों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और किसान, युवा और मातृशक्ति के सशक्तीकरण का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी सरना ने किया। आयोजक किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तेजवीर डबाना और प्रदेश महामंत्री अमित ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार, तेजपाल चौधरी, रामकृष्ण पटेल, एससी/एसटी आयोग सदस्य नरेंद्र खजूरी, जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी, महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह टीटू, रामभरोसे लाल मौर्य, ओडी त्यागी, अजीत खंजरपुर, इंद्राणी त्यागी, सत्येंद्र तोमर, सुमन चौधरी और आदित्य चौधरी आदि मौजूद रहे।