फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   RLD leaders demanded that water be released in the canals at full capacity.

Ghaziabad News: रालाेद नेताओं ने रजवाहों में पूरी क्षमता से पानी छोड़ने की मांग की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
RLD leaders demanded that water be released in the canals at full capacity.
मोदीनगर। रालोद नेताओं ने भीषण गर्मी के बीच रजवाहों में पूरी क्षमता से पानी छोड़ने की मांग की है। उन्होंने रजवाहों में कम क्षमता के साथ छोड़े गए पानी पर आपत्ति जताई। प्रदेश सचिव रामभरोसे लाल मौर्या और सतेन्द्र तोमर के साथ पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को चकभोला समेत कई रजवाहों का निरीक्षण किया। सतेेन्द्र तोमर ने बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है। क्षेत्र के सभी रजवाहों में कम क्षमता के साथ पानी छोड़ा गया है। इससे खेतों और फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। सिंचाई नहीं होने के कारण फसलें नष्ट हो रही हैं। इस कारण किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने सिंचाई विभाग मेरठ के मुख्य अभियंता को फोन कॉल कर क्षेत्र के सभी रजवाहों और माइनरों में तत्काल पूरी क्षमता के साथ पानी छोड़ने की मांग की। सतेन्द्र तोमर ने कहा कि पार्टी किसानों के हितों के लिए सदैव समर्पित है। इस अवसर पर सभासद ललित सैन, धर्मेंद्र त्यागी और राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed