फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rishabh's two more associates were present during the murder of the waiter.

Ghaziabad News: वेटर की हत्या के दौरान मौजूद थे ऋषभ के दो और साथी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rishabh's two more associates were present during the murder of the waiter.
लोनी। खजूरी पुस्ता मार्ग स्थित बारात घर में लगन सगाई के दौरान वेटर की हत्या के मामले में दो और लोगों के नाम पुलिस की जांच में सामने आए हैं। यह दो लोग ऋषभ के साथी बताए जा रहे हैं। ऋषभ और दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने मामले में जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन

एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी अमित और मनोज से पूछताछ की गई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि मृतक पंकज के साथ ऋषभ और उसके दो अन्य साथियों ने भी मारपीट की थी। यह दोनों ऋषभ के जानने वाले हैं। ऋषभ की गिरफ्तारी के बाद इन दोनों आरोपियों के भी नाम पता चलेंगे। उधर पुलिस की टीम लगातार ऋषभ की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वह बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा है। उसका फोन भी बंद है। एसीपी ने बताया कि बारात घर में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चेक की गई है लेकिन उसमें 5 दिन का ही रिकॉर्ड मिला था। जिस दिन यह घटना घटी है। उसे दिन का वीडियो नहीं मिला। उधर लगन सगाई में जो कैमरामैन ने वीडियो बनाई थी। उसमें भी लगन सगाई कार्यक्रम के बाद जो यह घटना हुई है, वह कैद नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि ऋषभ की गिरफ्तारी के बाद और भी नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

यह है मामला
बता दें कि डीएलएफ शंकर विहार कॉलोनी में पंकज (26) परिवार के साथ रहते थे। वह बरात घरों में वेटर का काम करते थे। 17 नवंबर को वह खजूरी पुस्ता मार्ग स्थित एक बरात घर में लगन सगाई कार्यक्रम में वेटर का काम कर रहे थे। जूठी प्लेट उठाने के दौरान वहां एक रिश्तेदार के कपड़ों पर सब्जी गिर गई थी। इसके चलते रिश्तेदार और उसके साथियों ने पंकज के साथ मारपीट की थी। तभी वहां बरात घर के संचालक मनोज गुप्ता पहुंचे। मनोज ने गुस्से में पंकज को उठाकर पटक दिया था। मरा हुआ समझकर मनोज ने अपने दो साथियों की मदद से पंकज को गढ़ी कटैया गांव के जंगलों में फेंकवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed