फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Risha and Sakshi will aim in National Games

Ghaziabad News: रिशा और साक्षी नेशनल गेम्स में लगाएंगी निशाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Risha and Sakshi will aim in National Games
चयनित साक्षी।
गाजियाबाद। जिले की दो तीरंदाज बेटियां नेशनल गेम्स में पदक के लिए निशाना लगाएंगी। चिरंजीव विहार निवासी साक्षी और राजेंद्र नगर निवासी रिशा राठी नेशनल गेम्स में तीरंदाजी में प्रतिभाग करेंगी। उत्तराखंड में 31 जनवरी से नेशनल गेम्स की शुरुआत की जाएगी। रिशा राठी ने बताया कि उन्होंने 2016 में स्कूल में तीरंदाजी करना शुरू किया था। वहीं से उन्हें तीरंदाजी में दिलचस्पी हुई। रिशा इससे पहले भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक बार स्वर्ण और एक बार रजत पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य एशियन गेम्स में खेलने का है। फिलहाल वह पटियाला यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं और प्रतिदिन तीरंदाजी का अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

साक्षी ने बताया कि 2018 में उन्होंने भी स्कूल में ही तीरंदाजी करना शुरू किया। वह राष्ट्रीय के साथ कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। 2023 में सिंगापोर में हुए एशिया कप में रजत पदक जीत चुकी हैं। इसके साथ 2023 में अयोध्या में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक और नवंबर 2023 में राजस्थान में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। पश्चिम बंगाल में अप्रैल 2024 में हुए नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed