{"_id":"660c60d3433bbab8c30da570","slug":"rigging-delhis-garbage-is-being-consumed-in-ghaziabad-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-344908-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांधली : गाजियाबाद में खपाया जा रहा दिल्ली का कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धांधली : गाजियाबाद में खपाया जा रहा दिल्ली का कचरा
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर से रोजाना निकलने वाले 1,400 टन से अधिक कचरे का निस्तारण करने में नगर निगम की सांस फूल रही है। वहीं, दिल्ली का कचरा गाजियाबाद में खपाकर समस्या को और ज्यादा बढ़ाया जा रहा है। खुद महापौर सुनीता दयाल ने इस धांधली को पकड़वाया है। सोमवार देर रात अप्सरा बॉर्डर पर गाजियाबाद की सीमा में मलबा डालते ट्रैक्टर को पकड़ा गया। भीड़ को देख चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग निकला। नगर निगम ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर उसके मालिक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
सोमवार देर रात महापौर को फोन पर किसी ने सूचना दी कि दिल्ली का कचरा गाजियाबाद में खपाया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया। एक ट्रैक्टर मलबा डालकर वापस दिल्ली की तरफ चला गया, जबकि दूसरे को भीड़ ने मौके पर ही खड़ा करा लिया। भीड़ को देखकर चालक ट्रैक्टर में चाबी लगी छोड़कर भाग निकला। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया और जुर्माने की कार्रवाई की है।
जुलाई 2023 में भी महापौर के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली का कूड़ा गाजियाबाद में डंप कर रहे नौ ट्रकों को पकड़ा था। इस मामले में नंदग्राम थाने में शिकायत भी दी गई थी। तत्कालीन नगर आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश भी दिए थे। इसके बाद भी गाजियाबाद में कचरा डंप किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -
कूड़े के नाम पर चल रही धांधली
मोहननगर जोन के वार्ड-34 की पार्षद खुर्शीदा बेगम के पति मोहम्मद कल्लन ने कूड़ा और मलबा फेंके जाने को धांधली बताया है। उन्होंने बताया कि जो ठेकेदार दिल्ली की सीमा से कचरा उठाता है, वही गाजियाबाद से भी उठा रहा है। दिल्ली की सीमा से कूड़ा और मलबा उठाकर अप्सरा बॉर्डर पर बने गाजियाबाद के डलावघर पर डलवाया जाता है। ठेकेदार एक ही कचरे का दोनों नगर निगमों से शुल्क वसूलता है। इसकी वजह से अप्सरा बॉर्डर पर गाजियाबाद की सीमा में लोगों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में महापौर को लगातार शिकायत भी की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
-- -- -- --
बयान
दिल्ली का मलबा या कचरा गाजियाबाद में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शहर के जागरूक लोगों से जब सूचना मिली तो टीम भेजकर तत्काल कार्रवाई कराई गई। लोगों को भी जागरूक रहने की जरूरत है। अगर बाहर से लाकर शहर में कूड़ा डाला जा रहा है तो इसकी सूचना दें। - सुनीता दयाल, महापौर