{"_id":"695eb8b7b9d66ddde20e4611","slug":"revised-two-inspectors-were-punished-for-a-dispute-over-car-removal-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1037-798216-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: संशोधित- कार हटाने को लेकर हुए विवाद में दो दरोगाओं पर गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: संशोधित- कार हटाने को लेकर हुए विवाद में दो दरोगाओं पर गाज
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी मार्ग स्थित एक घर के बाहर खड़ी कार हटाने को लेकर हुए विवाद में दो दरोगाओं पर गाज गिरी है। डीसीपी ग्रामीण ने दरोगा जितेंद्र राघव को निलंबित और मुकुल श्रीवास को लाइन हाजिर कर दिया है। आरोप है कि दोनों दरोगा घटना के वक्त गैर थाना क्षेत्र में आरोपी महिला के साथ शराब पी रहे थे।
गांव बुदाना निवासी अभिषेक नेहरा का निवाड़ी मार्ग पर विद्युत सब स्टेशन के पास मकान है। बीती 21 दिसंबर की रात वह गाड़ी खड़े करने वहां पहुंचे। इस दौरान घर के बाहर पहले से दो गाड़ियां खड़ी थीं। इसको लेकर वहां मौजूद एक महिला और दो पुलिसकर्मियों से अभिषेक का विवाद हो गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
अभिषेक ने पुलिस उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि गाड़ी में निवाड़ी थाने के दो दरोगा व एक महिला शराब पी रहे थे। गाड़ी हटाने के लिए कहने पर उन्होंने अभद्रता व गाली-गलौज की थी। दरोगाओं ने वर्दी का रौब गालिब करते हुए फर्जी केस लगाकर जेल भेजने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद उच्चाधिकारियों ने महिला की ओर से निवाड़ी थाने में दर्ज प्राथमिकी की जांच के आदेश दिए। एसीपी मोदीनगर की जांच में दरोगाओं और महिला का पुराना परिचय होने की बात सामने आई। दोनों दरोगाओं की भूमिका भी संदिग्ध लगी। एसीपी के रिपोर्ट सौंपने के बाद डीसीपी ने दरोगाओं पर कार्रवाई की।
महिला ने की पीछा करने, मारपीट की शिकायत
घटना वाली रात ही आरोपी महिला ने निवाड़ी थाने में अभिषेक और उनके साथी शुभम के खिलाफ उनकी गाड़ी का पीछा, मारपीट व अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सुरेंद्र तिवारी, डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि दोनों दरोगाओं पर कार्रवाई के साथ ही उनके और एसएचओ निवाड़ी के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। इसके बाद निमयानुसार कार्रवाई की जाएगी।