फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Revised: Liquor was being served without permission in the restaurant, owner arrested

Ghaziabad News: रेस्तरां में बिना अनुमति पिलाई जा रही थी शराब, मालिक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Revised: Liquor was being served without permission in the restaurant, owner arrested
गाजियाबाद। आबकारी की टीम ने बृहस्पतिवार रात को आरडीसी स्थित फ्लॉक ओ क्लॉक रेस्तरां में छापा मारा। रेस्तरां में बिना लाइसेंस हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब पिलाई जा रही थी। वहां से खुली और सीलबंद बोतलें भी बरामद हुईं। इस मामले में आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए रेस्तरां के मालिक हिमांशु निवासी भौंजा पटेलनगर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




आबकारी निरीक्षक कीर्ति सिंह ने बताया कि आरडीसी स्थित फ्लॉक ओ क्लॉक रेस्तरां में बिना लाइसेंस शराब परोसे जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। घेराबंदी कर रेस्तरां में छापा मारा गया। इस दौरान वहां हरियाणा मार्का की अलग ब्रांड की खाली बोतलें, दो भरी बोतलें, गिलास आदि सामग्री बरामद हुई। वहां मौजूद लोग भाग खड़े हुए। रेस्तरां संचालक हिमांशु मांगने पर कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। उसने भागने का प्रयास भी किया। पूछने पर उसने बताया कि वह काफी समय से इस काम को कर रहा था। हरियाणा से सस्ती शराब लाकर वह यहां पूरे दाम में बेच रहा था। मामले में हिमांशु के खिलाफ कविनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस बारे में एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed