फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Revised DPR of Wave and Sun City will be presented in GDA board meeting

Ghaziabad News: जीडीए की बोर्ड बैठक में पेश होंगी वेव और सन सिटी की संशोधित डीपीआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Revised DPR of Wave and Sun City will be presented in GDA board meeting
गाजियाबाद। जीडीए की बोर्ड बैठक की तैयारी हो गई है पूरी। 29 सितंबर को मेरठ में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मास्टर प्लान-2031 के साथ-साथ वेव सिटी और सन सिटी की संशोधित डीपीआर के प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे। 28 अगस्त को हुई बैठक से स्थगित कई अन्य प्रस्तावों को भी इस बैठक के एजेंडे में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

वेव सिटी और सन सिटी की संशोधित डीपीआर के प्रस्तावों को 28 अगस्त को हुई बोर्ड बैठक में भी रखा गया था, लेकिन इन्हें स्वीकृति नहीं मिल पाई थी। सीएजी की 572 करोड़ की आपत्ति लगाने के बाद विकासकर्ता से बकाया रकम जमा कराए जाने और संशोधित डीपीआर की जांच करने के बाद इसे पेश करने को कहा गया था। सीएजी की आपत्ति के आधार पर बिल्डर की उतनी कीमत की जमीन बंधक रखी जाने या बैंक गारंटी दिए जाने के निर्देश मंडलायुक्त ने दिए थे। अब उनके निर्देशों का पालन कर इन दोनों डीपीआर को भी बोर्ड बैठक में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed