फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Revenue inspector suspended for issuing wrong house tax

Ghaziabad News: गलत गृहकर जारी करने पर रेवेन्यू इंस्पेक्टर निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Revenue inspector suspended for issuing wrong house tax
गाजियाबाद। गृहकर को लेकर आ रही लगातार शिकायतों से नाराज नगर आयुक्त ने मंगलवार को जोनल प्रभारियों, कर अधीक्षकों और राजस्व निरीक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान गलत गृहकर जारी करने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सिटी जोन के राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि लगातार गृहकर को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। ऐसे में करदाताओं को जागरूक करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। टीम को टैक्स के विषय में संपूर्ण जानकारी रखने का निर्देश दिया गया है। गृहकर के बिल आवासीय से कामर्शियल होने की स्थिति में, एरिया बढ़ने की स्थिति में, संपत्ति का सड़क पर आने की स्थिति में तथा अन्य नियमावली के क्रम में करदाताओं को जानकारी देने के लिए कहा गया है। करदाताओं के साथ ही क्षेत्रीय पार्षदों से भी संपर्क करते हुए जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चर्चा के समय सिटी जोन के राजस्व निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही मुख्य कर अधिकारी को सभी जाेन के पांच-पांच फाइलों की जांच के निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी जोनल प्रभारी ऐसे कर्मचारियों पर भी नजर रखेंगे जो बिल बढ़ाकर कम किया जा रहा है। ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed