{"_id":"5867e56f4f1c1bd606eebeea","slug":"retired-teacher-will-hold-evening-classes","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड शिक्षक लेंगे सांध्यकालीन कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड शिक्षक लेंगे सांध्यकालीन कक्षाएं
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
चल रही हैं कक्षाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र-छात्राओं की मांग को देखते हुए डिग्री कॉलेजों में सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू की गईं हैं। कक्षाएं तो नवंबर से शुरू हो गई हैं लेकिन शिक्षकों के साथ अन्य स्टाफ का मानदेय शासन ने अब निर्धारित किया है। पढ़ाने वाले रिटायर्ड शिक्षकों को अधिकतम प्रतिमाह 8000 रुपये या 150 रुपये प्रति क्लास दिया जाएगा।
विज्ञापन
डिग्री कॉलेजों में छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन ने सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया था। शासन ने इसके लिए नोटिफिकेशन निकाला और नंवबर से कक्षाएं भी शुरू कर दीं लेकिन पढ़ाने वाले रिटायर्ड शिक्षकों का मानदेय घोषित नहीं किया गया।
विज्ञापन
सीसीएस यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता प्रशांत कुमार के मुताबिक रिटायर्ड शिक्षक को मानदेय सबसे ज्यादा मिलेगा। इसमें उन्हें 150 प्रति क्लास या 8000 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। इसके साथ ही कॉलेज के प्रिंसिपल को 25 रुपये, शारीरिक शिक्षा शिक्षण में 15 रुपये, पुस्तकालय स्टाफ को 16 रुपये, कार्यालय स्टाफ को 20 रुपये,
विज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी को 10 रुपये और सफाई कर्मी को पांच रुपये प्रति छात्र के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा। ये सभी खर्चे कॉलेज प्रबंधन फीस से करेंगे। यदि इन मदों में खर्चा करने के बाद धनराशि बचती है तो वह कॉलेज के कोष में जमा होगी।
एमएडपरीक्षाओं के फार्म वेबसाइट पर जल्द होंगे अपलोड
सीसीएस यूनिवर्सिटी ने एमएड कोर्स की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स के लिए वेबसाइट पर एग्जाम फार्म दो जनवरी को अपलोड होंगे। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के मुताबिक एमएड सेशन 2014-15 के प्रथम सेमेस्टर और 2013-14 के भूतपूर्व व बैक पेपर छात्र ही वार्षिक परीक्षाओं में बैठ सकते हैं।
वेबसाइट पर छात्र परीक्षा फार्म व फीस ऑनलाइन नौ जनवरी तक भरेंगे। इसके बाद भरे हुए फार्म को स्टूडेंट्स 11 जनवरी तक कॉलेज में जमा करा सकेंगे। कॉलेज से ये फार्म 13 जनवरी तक यूनिवर्सिटी में जमा होंगे।