फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Retired Sub-Inspector lodges FIR against daughter-in-law following son's death.

Ghaziabad News: पूर्व दरोगा ने बेटे की मौत के बाद बहू पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Retired Sub-Inspector lodges FIR against daughter-in-law following son's death.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो स्थित अंबिका पैलेस निवासी सेवानिवृत्त दरोगा प्रमोद कुमार ने अपनी पुत्रवधू मीना यादव, उनकी मां सुमन व कुछ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आरोप है कि शादी के बाद अलग होकर बहू ने पहले उनके बेटे व परिवार के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया। इसके बाद करीब आठ लाख रुपये में समझौता करने के बाद भी धमकियां देकर बेटे को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया। प्रताड़ना से तंग आकर 18 मई 2026 को बेटे विशाल ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने एक जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में पूर्व दरोगा ने बताया कि वह वर्ष 2022 में दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्ष 2018 में उन्होंने बेटे विशाल की शादी मीना यादव से कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बहू दिल्ली स्थित एक अस्पताल में असिस्टेंट लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थी। शादी के दो वर्ष बाद ही वह बिना बताए ही वह अपने मायके चली गई।
इसके बाद उसने विशाल समेत पूरे परिवार पर कोर्ट में वाद दायर करा दिया। आरोप है कि कोर्ट की तारीख पर जब भी बेटा पहुंचा हर बार मीना यादव और उनके दोस्तों ने बेटे को धमकियां देना शुरू कर दिया। बेटे को परेशान देख वह खुद कोर्ट की तारीख पर जाने लगे। आरोप यह भी है कि बहू ने बेटे की हत्या करने की योजना भी बनाई थी। चार मई 2025 को 8.50 लाख रुपये में समझौता कर बहू ने बेटे से तलाक ले लिया। बताया कि मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना से तंग आकर बेटे विशाल ने 18 मई 2026 की रात आत्महत्या कर ली। यह कदम उठाने से पहले विशाल ने एक वीडियो बनाई थी जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी, सास और पत्नी के दोस्तों को ठहराया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को नोटिस भेजा गया है। पीड़ित के दिए साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed