फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Retired soldier had made obscene gestures, arrested

Ghaziabad News: सेवानिवृत्त जवान ने किए थे अश्लील इशारे, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Retired soldier had made obscene gestures, arrested
गाजियाबाद/मसूरी। गांव नाहल के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे घास काट रहीं महिलाओं से अश्लील इशारे करने और एक महिला की कार की टक्कर से मौत के मामले में मसूरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अर्धसैनिक बल (सीआरपीएफ) में जवान रह चुका है।
विज्ञापन


डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मुरादनगर के गांव जलालाबाद का रहने वाला अंकित चौधरी है। वह 2012 से 2020 से सीआरपीएफ में जवान रह चुका है। हाल में वह खेती कर रहा है। डीसीपी ने बताया कि जिस कार से महिला को टक्कर लगी थी। उसे चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही कार कालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसने अश्लील इशारे नहीं किए। वह लघुशंका करने के लिए वहां रुका था।
विज्ञापन



आरोप

नौ सितंबर को युवक ने एक्सप्रेसवे किनारे महिलाओं से अश्लील इशारे किए थे। जिसे पकड़ने के लिए दोनों महिलाएं दौड़ी तो आरोपी एक महिला को धक्का देकर फरार हो गया। इसी दौरान महिला सड़क पर गिर गई और मेरठ की ओर से आ रही कार की चपेट में आ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान 13 सितंबर को महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बचाव

आरोपी अंकित ने पुलिस को बताया कि वह एक्सप्रेसवे पर उल्टी दिशा में होकर घर जा रहा था। उसे जलालाबाद कट पर उतरना था। उससे पहले वह लघुशंका करने लगा। वहां घास काट रही महिलाओं को लगा कि वह अश्लील इशारे कर रहा है। इसके बाद वह वहां से गया तो आगे पुलिस खड़ी थी। पकड़े जाने से डर से वह वापस लौटा तो महिलाएं उसकी ओर आती दिखाई दीं। उन्होंने उस पर दरांती भी फेंकी। उनसे बचकर वह वहां से भाग गया। इसी दौरान पीछे से आ रही कार की टक्कर महिला के लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed