फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Retired employee duped of Rs 25 lakh in the name of investment

Ghaziabad News: निवेश के नाम पर सेवानिवृत्त कर्मी से 25 लाख रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Retired employee duped of Rs 25 lakh in the name of investment
कौशांबी। थानाक्षेत्र स्थित भोवापुर निवासी दिल्ली बाल कल्याण समिति के सेवानिवृत्त सदस्य ओम प्रकाश को मुनाफे का झांसा देकर ठगों ने 25 लाख रुपये हड़प लिए। मामला वर्ष 2025 का है। पुलिस ने बुजुर्ग की तहरीर पर 15 अप्रैल की रात प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली के नीलम विहार निवासी महेश चंद्र और सुजीत को नामजद किया है।
विज्ञापन


ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेवानिवृत्ति पर उन्हें जमापूंजी व भत्ते के 25 लाख रुपये मिले थे। कुछ दिन बाद ही महेश चंद्र अपने दो बेटों के साथ उनसे मिले। आयुर्वेदिक उत्पाद निर्माता कंपनी वैजमा इंटरनेशनल ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड में उन्होंने खुद को अधिकारी बताकर निवेश का झांसा दिया। महेश ने अपने परिचित सुजीत व उनकी दो बेटियों से मुलाकात कराई। उन्होंने भी खुद को कंपनी में अधिकारी बताया। आरोपियों ने 19 अक्तूबर 2023 को कंपनी के बैंक खाते में 25 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद कंपनी ने दिल्ली के विनोद नगर में स्टोर खोला।
विज्ञापन

तीन माह तक मुनाफा नहीं मिला तो उन्होंने जाकर देखा कि आरोपी स्टोर बंद करके जा चुके हैं। जब उन्होंने रुपये के लिए दबाव बनाया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। जिस कंपनी का नाम आरोपियों ने बताया था वह कहीं पंजीकृत ही नहीं है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed