फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Retired Defense Ministry employee attacked by daughter-in-law's family

Ghaziabad News: रक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त कर्मी पर पुत्रवधू के परिजनों ने किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Retired Defense Ministry employee attacked by daughter-in-law's family
गाजियाबाद। रक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त कर्मी पर उनकी पुत्रवधू के परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने पुत्रवधू पर घर से लाखों रुपये के आभूषण लेकर जाने का भी आरोप लगाया है। नंदग्राम पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


नंदग्राम क्षेत्र के हरवंश नगर निवासी रामअवतार सिंह रक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त हैं। बताया कि छोटे बेटे अनुज का उसकी पत्नी से एक वर्ष पूर्व तलाक हो गया था। जिसके बाद उसका रिश्ता मोहनगर निवासी एक युवती के साथ किया गया। लड़की पक्ष ने दहेज देने से इन्कार कर दिया था। ऐसे में शादी से पहले ही होने वाली पुत्रवधू को लाखों के आभूषण भिजवाए गए। जिन्हें पहनकर 15 दिसंबर 2023 को अनुज का विवाह संपन्न हुआ। शादी के बाद ही नवविवाहिता और उनके बेटे अनुज में अनबन हो गई। पुत्रवधू ने उनके बेटे के साथ रहने से इन्कार कर दिया और अलग कमरे में रहने लगी। 28 जनवरी को पुत्रवधू ने अपने भाई को घर बुलाया और दिए गए आभूषण लेकर मायके चली गई। जिसे लेने के लिए कई बार उनका बेटा और वह गए लेकिन वह नहीं आई। आरोप है कि नवंबर माह में पुत्रवधू ने बेटे और उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर नंदग्राम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उन्हें फोन कर थाने बुलाया। दरोगा ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोबारा आठ नवंबर को बुलाया। आरोप है कि थाने से वापस आने के दौरान वधू पक्ष के देवेंद्र, विक्रम और एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और उन पर जानलेवा हमला किया और मरा समझ कर फरार हो गए। उनका कई दिनों तक एमएमजी अस्पताल में उपचार भी चला। घटना के संबंध में उन्होंने नंदग्राम थाने पर शिकायत दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर से भी शिकायत की, लेकिन तब भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद राम अवतार ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed