फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Retired Air Force employee sought euthanasia

Ghaziabad News: वायु सेना के रिटायर्ड कर्मचारी ने इच्छा मृत्यु की मांग की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Retired Air Force employee sought euthanasia
लोनी। वायु सेना के रिटायर्ड कर्मचारी शकलपुरा गांव निवासी धीरज सिंह ने लोनी तहसील के लेखपाल पर आरोप लगाते हुए पीएम से इच्छा मृत्यु की मांग की है। उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने इसको एक्स(ट्विट) किया है। उन्होंने सीएम को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन




धीरज सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय दिलाने अथवा इच्छा मृत्यु की स्वीकृति देने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि वह वर्ष 2008 नवंबर में वायु सेना से फ्लाईंग आफिसर के पद से सेवा निवृत्त हुए थे। शकलपुरा गांव के जंगल में उनकी चार बीघा भूमि है। जिसका खसरा नंबर 1247 है। उन्हें भूमि पर ट्यूबवेल लगवाने के लिए बिजली का कनेक्शन लेना है। जिसके लिए हिस्सा प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया हुआ है। आरोप है कि क्षेत्र का लेखपाल पिछले आठ माह से उन्हें चक्कर कटवा रहा है। नई नई बात बनाकर प्रताड़ित कर रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत पूर्व में एसडीएम व डीएम से भी की थी। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोनी एसडीएम राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पहले भी डीएम के सामने ट्रायल हो चुका है। उन्होंने बुजुर्ग को दोबारा तहसील में आकर मिलने और बात समझने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed