{"_id":"68ae0a9c985a06e87b0ef2bd","slug":"result-of-6th-choice-filling-released-admissions-from-today-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-707875-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जारी हुआ छठवीं चॉइस फिलिंग का परिणाम, आज से दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जारी हुआ छठवीं चॉइस फिलिंग का परिणाम, आज से दाखिले
विज्ञापन
गाजियाबाद। यूपी पॉलिटेक्निक में छठवें राउंड की चॉइस फिलिंग का परिणाम मंगलवार शाम को जारी कर दिया गया। आज से एक सितंबर तक दाखिले किए जाएंगे। दो सितंबर को सीट वापसी का मौका मिलेगा। रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से छठवें राउंड की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
जीकअप का पोर्टल 21 से 25 अगस्त तक चॉइस फिलिंग के लिए खोला गया था। हालांकि, राजकीय कॉलेज में अधिकांश सीटें भर चुकी हैं। निजी कॉलेजों में छठवें राउंड की काउंसिलिंग प्रक्रिया में दाखिले बढ़ने की उम्मीद है। राजकीय कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जानबेग लोनी ने बताया कि दाखिले से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए राजकीय कॉलेज में हेल्प डेस्क बनाई गई है। जो छात्र पॉलिटेक्निक में दाखिला चाहते हैं उनको निर्धारित 3250 रुपये शुल्क जमा करना होगा। एक सितंबर तक ही इन छात्रों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा।
जारी हुई वरीयता सूची, आज से दाखिले
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम में दाखिले की तीसरी वरीयता सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। आज और कल सूची के हिसाब से दाखिले शुरू होंगे। छात्रों को ऑफर लेटर और अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ कॉलेज के प्रवेश विभाग में संपर्क करना होगा। 28 अगस्त के बाद रिक्त सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। एडेड कॉलेजों में सीटें भरने के बाद निजी कॉलेजों में दाखिले बढ़ने की उम्मीद है। एमएमएच कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय सिंह ने बताया कि छात्रों को ऑफर लेटर भेज दिए गए हैं। दो दिन तक दाखिले किए जाएंगे और यूनिवर्सिटी को इसकी सूचना भेज दी जाएगी।