{"_id":"572379784f1c1bc73ea916d9","slug":"responsibility-of-a-healthy-village-chiefs-cdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव को स्वस्थ बनाना प्रधानों की जिम्मेदारी: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव को स्वस्थ बनाना प्रधानों की जिम्मेदारी: सीडीओ
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 30 Apr 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
child
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव को कुपोषण मुक्त और स्वस्थ बनाना प्रधानों की जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रधान कार्ययोजना बनाकर उसके तहत काम करें। प्रशिक्षण में प्रधानों को सरकारी योजनाओं के विषय में बताया गया। विशेष फोकस गांवों को कुपोषण मुक्त बनाने पर रखा गया।
विज्ञापन
राज्य पोषण मिशन के तहत विकास खंड लोनी के तहसील सभागार में प्रधानों के लिए एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। सीडीओ कृष्णा करुणेश ने कहा कि ग्राम प्रधानों की यह जिम्मेदारी है कि वह अभियान चलाकर कुपोषित बच्चों को चिन्हित करें और उनको पोषक आहार उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी कहा कि ग्राम प्रधान यह भी सुनिश्चित करें कि उनके गांवों में अब कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न जाए। उप जिलाधिकारी लोनी जयपाल सिंह, डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयश कुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी महेश कंडवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन